REWA : खेल के आयोजनों से बढ़ता है आपसी सदभाव : संजय त्रिपाठी

 

            REWA : खेल के आयोजनों से बढ़ता है आपसी सदभाव : संजय त्रिपाठी

सीधी: सेमरिया में चल रहे अमर शहीद भगत सिंह अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण कुल गौरव पंडित संजय त्रिपाठी आगमन हुआ। 

मुख्यातिथि की अगुआई दर्जनों चारपहिया वाहनों के काफिले से चुरहट सोन पुल से लेकर कार्यक्रम स्थल सेमरिया तक पहुंचाया गया।

चुरहट के थाना तिराहे पर युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष पं चंदन पाण्डेय व अजय शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों साथियों के द्वारा स्वागत किया गया। 

REWA : खेल के आयोजनों से बढ़ता है आपसी सदभाव : संजय त्रिपाठी

अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मैच के संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री व आयोजक विकास नारायण तिवारी द्वारा मुख्यातिथि महोदय का साल श्री फल से सम्मान किया गया। मुख्यातिथि द्वारा सभी अतिथियों के साथ खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया। 

मुख्यतिथि की आसंदी से बोलते हुए पंडित संजय त्रिपाठी जी द्वारा कहा गया कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए इससे प्रतिभा भी सामने आती है और साथ है आपसे सदभाव भी कायम रहता है, पूरी आयोजन टीम को अतिथि द्वारा साधुवाद दिया गया। 

REWA : खेल के आयोजनों से बढ़ता है आपसी सदभाव : संजय त्रिपाठी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंशुल मिश्रा, राकेश द्विवेदी, बृजभूषण मिश्रा, राजू त्रिपाठी, नीलेश मिश्रा, चंदन पाण्डेय, राजू द्विवेदी, सचिदानंद उपाध्याय, प्रभात साहू, रजनीश तिवारी, विनय पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन और दर्शक उपस्थित रहे। 

Related Topics

Latest News