MP : राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश के आसार : देखें नाम

 
MP : राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश के आसार : देखें नाम

पहाड़ों पर लगातार जारी बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में जहां पारा शून्य से नीचे चला गया है वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में झील, झरने और तालाब जमने लगे हैं। कड़ाके की ठंड का असर राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर और मध्य भारत में पड़ रहा है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड जारी है। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 15 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इस बीच, तमिलनाडु, पुदुचेरी में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

इसी तरह उत्तराखंड और हिमाचल में भी ठंड के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऊधमसिंह नगर में तो अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह परिस्थिति 20 साल बाद बनी है।

देश के सबसे ठंड स्थल

गुलमर्ग: -11.0

पहलगाम: -8.9

कुपवाड़ा: -5.8

लेह: -14.9

कारगिल: -16.4

द्रास: -26.5

शुक्रवार-शनिवार को रहेगी मुश्किल

आईएमडी ने कहा कि कोल्ड डे की स्थिति हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बने रहने की संभावना है। इनमें से कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को 'गंभीर शीत लहर' का अनुभव हो सकता है। रेवाड़ी में सर्दी का सितम देखने को मिला है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जो बृहस्पतिवार को 4 डिग्री सेल्सियस था।

तमिलनाडु, पुदुचेरी में गरज के साथ बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चेन्नई ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि तमिलनाडु और पुदुचेरी में शुक्रवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मध्यम बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ नागापट्टिनम, मइलादुथुराई, पेरामबलुर, रामनाथपुरम, तंजावुर और तिरुवूर जिले और तमिलनाडु और कराइकल क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।। मौसम विभाग ने कहा है कि 22 दिसंबर तक स्थिति जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Related Topics

Latest News