MP : पहली पत्नी से तलाक में दिए थे 60 लाख, दूसरी पत्नी से मांगता था रुपये : केस दर्ज

 

MP : पहली पत्नी से तलाक में दिए थे 60 लाख, दूसरी पत्नी से मांगता था रुपये : केस दर्ज

इंदौर। विष्णुपुरी एनएक्स में रहने वाली 33 वर्षीय प्रीति पत्नी हरपुनीत सिंह खातुरिया ने पति के खिलाफ दहेज मांगने व मारपीट कर प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया। महिला थाना पुलिस के मुताबिक प्रीति ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। महिला और पति दोनों ने एक दूसरे के साथ दूसरी शादी की थी। 2018 में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से पति मारपीट करने लगा।

जमानत पर बाहर था रेप का आरोपी, एक महीने के भीतर ही किया महिला का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

महिला ने बताया कि उसका एक बेटा भी है। पति ने कहा कि उसने पहली पत्नी को तलाक देते समय 60 लाख रुपये दिए थे, तलाक के बाद तुम्हें भी जो रुपये मिले हैं वह लेकर आओ। यदि रुपये नहीं हैं तो अपने घर से 30 लाख रुपये लाना पड़ेंगे। कई बार प्रताड़ित करने के बाद महिला ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने दिल्ली जाएगी।

शादी के 10 दिन बाद से दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित

ब्रजेश्वरी एनएक्स में रहने वाली अनु पत्नी प्रियेश संघी अग्रवाल ने जबलपुर निवासी पति, सास उषा अग्रवाल और महाराष्ट्र निवासी मामा ससुर गोपाल गोयंगा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी शादी जबलपुर में 2 फरवरी 2019 को हुई थी। 10 दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। पति पुणे में नौकरी करता था, वहां भी नहीं ले जाता था। सास ने महिला को महाराष्ट्र में रहने वाले मामा ससुर के यहां भेज दिया। वहां भी उन्होंने दहेज में रुपये लाने के लिए कहा। कुछ दिन बाद सास मुझे वापस ले आई। इसके बाद भी दहेज के लिए परेशान करते रहे। परेशान होकर महिला ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

Related Topics

Latest News