INDORE : ड्राइवर को लगी झपकी, पेड़ में जा घुसी स्लीपर बस : कईं यात्री घायल

 

INDORE : ड्राइवर को लगी झपकी, पेड़ में जा घुसी स्लीपर बस : कईं यात्री घायल

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलसुबह हादसा हुआ। गुजरात से आ रही स्लीपर यात्री बस एक पेड़ में घुस गई। चालक को नींद की झपकी लग गई थी। हादसे में कईं यात्री घायल हुए हैं। लोगों ने घायलों की मदद की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब छह बजे चंदन आंबा गांव के समीप की है। गुजरात पॉसिंग बस करीब 50 यात्रियों लेकर इंदौर आ रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। अचानक बस एक पेड़ में घुस गई और हाहाकार मच गया। यात्री दिनेश के मुताबिक हादसे के वक्त बारिश भी हो रही थी। ज्यादातर यात्री नींद के झोंके में थे। संभवत: चालक को भी झपकी लग गई और बस सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ में घुस गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हालांकि ज्यादातर यात्री सुरक्षित है।

धड़ाम की आवाज सुनकर दौड़े लोग, एक-दूसरे से टकराए यात्री

प्रत्यक्षदर्शी गोपाल के मुताबिक बस का अलगा हिस्सा पेड़ से टकराया है। बस तेज रफ्तार में आ रही थी। जैसे ही पेड़ से टकराई और धड़ाम की आवाज आई। वह दौड़ कर गया तो बस में बैठे यात्री रो रहे थे। कईं यात्री नींद में थे और जिससे उनके सिर एक-दूसरे से टकरा गए। चालक भी केबिन में ही फंसा हुआ था। लोगों ने सभी को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

Related Topics

Latest News