MP : जानिए नायब तहसीलदार नेहा जैन ने ऐसा क्या किया कि उन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ लोक सेवक का सम्मान : पढ़िए

 

MP : जानिए नायब तहसीलदार नेहा जैन ने ऐसा क्या किया कि उन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ लोक सेवक का सम्मान : पढ़िए

जबलपुर। नायब तहसीलदार नेहा जैन को जिला और संभाग स्तर पर सर्वश्रेष्ठ लोक सेवक चुना गया है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नेहा जैन को सम्मानित किया गया। उनके अलावा कुछ अन्य कर्मचारियों ने भी यह पुरस्कार प्राप्त किया लेकिन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार नायब तहसीलदार नेहा की झोली में गया।

BJP ने किया नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति का ऐलान, 15 सदस्य और 4 विशेष आमंत्रित सदस्यों को मिली जगह

लोक सेवा गारंटी की रूपरेखा मध्यप्रदेश में बनी और इसे देश ही नहीं दुनिया ने सराहा। सुशासन की दिशा में यह एक अच्छा कदम है कि जनता की समस्याओं का समाधान सीधे तौर पर किया जाता है। लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम-2010 के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम में उक्त बातें पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई ने कही। उन्होंने आगे कहा कि जनता को संतोषप्रद सेवाएं तक ले जाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान विधायक विश्नोई व कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिला स्तर और संभाग स्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। जिला और संभाग स्तर पर नायब तहसीलदार नेहा जैन उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोक सेवक के रूप में सम्मानित की गईं।

सिंधिया परिवार ने दो दफा प्रदेश से हटाई कांग्रेस की सत्ता, जानिए पहली बार कब गिराई गई कांग्रेस सरकार

इस दौरान बताया गया कि लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी के अंतर्गत 473 सेवाओं को शामिल किया गया है। जिले में 11 लोक सेवा केंद्रों में सेवा दी जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री के उद्बोधन का भोपाल से प्रसारण किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट लोक सेवा केंद्र के रूप में सिहोरा केंद्र संचालक अहमद हनफी, बी श्रेणी में गढ़ा केंद्र के अंकित अग्रवाल, संभाग स्तर पर घंसौर सिवनी के संचालक किशोर यादव व लोक सेवा केंद्र छिंदवाड़ा शहर के संचालक अरविंद बेलवंशी को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर राजेश बाथम, वीपी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

व्यापारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने की लूट, गुस्साएं व्यापारियों ने किया थाने का घेराव

Related Topics

Latest News