MP : मेरी गैंग में कई लड़कियां, सब से FIR करवा दूंगी' : बिजनेस मैन पर रेप केस कर 8 लाख ऐंठी मॉडल : पढ़िए

 

MP : मेरी गैंग में कई लड़कियां, सब से FIR करवा दूंगी' : बिजनेस मैन पर रेप केस कर 8 लाख ऐंठी मॉडल : पढ़िए

इंदौर। एमपी के इंदौर में हनीट्रैप की तरह ही एक ब्लैकमेलिंग का खेल सामने आया है। बड़े कारोबारी के ऊपर मॉडल ने रेप का केस किया था। केस खत्म करने के नाम पर मॉडल ने बिजनेस मैन से 8 लाख रुपये हड़पे थे। इसके साथ ही 50 लाख रुपये की डिमांड और कर रही थी। इस काम में बिजनेसमैन का एक दोस्त भी मॉडल की मदद कर रहा था।

शिवराज बोले- कोरोना वैक्सीन का नागरिकों को क्रमानुसार मिलेगा लाभ : वैक्सीन के बारे में अफवाहों को न पनपने दें

पीड़ित व्यापारी ने सभी सबूत इकट्टठा कर पुलिस में मॉडल के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मॉडल और उसके 2 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये सभी रेप केस वापस लेने के लिए अलग-अलग नंबरों से पीड़ित व्यापारी को फोन कर टॉर्चर करते थे। पुलिस के अनुसार ये मामला 2017 से चल रहा था।

ये है मामला

पीड़ित सुधीर ने बताया कि अपने साथी नीरज के खिलाफ 20 जून 2017 को जिला कोर्ट में चेक बाउंस का केस लगाया था। उसके बाद से ही नीरज उसे फंसाने की धमकी दे रहा था। वह लगातार कहता था कि 1 सप्ताह के अंदर किसी लड़की से केस करवा दूंगा। इससे डर कर सुधीर ने अपनी पत्नी के साथ सितंबर 2017 में डीआईजी से शिकायत की थी। उसके बाद नीरज ने एक मॉडल से व्यापारी के खिलाफ महिला थाना में रेप का केस दर्ज करवा दिया।

घर में एक LED TV , तीन बल्‍व और बिजली बिल आ गया 67 हजार रुपये : उड़ गए होश

केस दर्ज होने के बाद सुधीर कोर्ट की शरण में गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। उसके बाद मॉडल और उसके साथी वसूली के लिए दबाव बनाने लगे। साथ ही कहते थे कि हमारी गैंग में कई लड़कियां हैं, उनसे भी अलग-अलग थानों में केस दर्ज करवा देंगे। इस नाम पर मॉडल व्यापारी से 8 लाख रुपये ऐंठी है। हालांकि सभी आरोपी कह रहे हैं कि पुलिस को भ्रम में डालने के लिए सुधीर ने ऐसा किया है।

Related Topics

Latest News