REWA : मुख्यमंत्री शिवराज को काला झण्डा दिखाने वाले NSUI के पदाधिकारियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

REWA : मुख्यमंत्री शिवराज को काला झण्डा दिखाने वाले NSUI के पदाधिकारियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोदी सरकार के काले कृषि बिल के विरोध में किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर शिवराज सरकार द्वारा किए गए पुलिसिया दमन के विरोध में प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह के रीवा आगमन पर युवक कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारियों को काला झंडा व गुब्बारा दिखाते पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

CM शिवराज ने पहाड़िया स्थित 158 करोड़ के अपशिष्ट प्रबंधन कचरा संयंत्र प्लांट का किया लोकार्पण

REWA : मुख्यमंत्री शिवराज को काला झण्डा दिखाने वाले NSUI के पदाधिकारियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विरोध का नेतृत्व युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल एनएसयूआई अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जुबेर खान प्रिंसू ने किया। गिरफ्तार होने वालों में शुभम सिंह चंदेल बृजेंद्र गुप्ता सद्दाम खान लवकुश गुप्ता नेहा सिंह योगिता सिंह शिवानी सिंह शारदा सिगोते आसिफ अंसारी राजेश बंसल दीपक बंसल सागर कछवाहा श्याम निरंकारी विशाल कुशवाहा विनोद सोनकर प्रभात वर्मा रामकृष्ण द्विवेदी राजविलास केशव वर्मा, लल्लू यादव, रामस्वरूप झंझोट, अखंड प्रताप सिंह राजेश नामदेव, अमर दुबे राजेंद्र वर्मा लकी सिंह विवेक मिश्रा उत्कर्ष रोहित सिंह साक्षी सिंह सहित आधा सैकड़ा से अधिक युवा नेता शामिल है। 

REWA : मुख्यमंत्री शिवराज को काला झण्डा दिखाने वाले NSUI के पदाधिकारियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब मोबाइल पर मिलेगा जमीन का खसरा, खतौनी और नक्शा, मुख्यमंत्री ने किया इस खास सुविधा का शुभारंभ

बताया गया कि युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता मानस भवन के पास जैसे ही एकत्रित हुए जानकारी होते ही पुलिस ने अपना घेरा बनाना शुरू कर दिए, जैसे ही कार्यकर्ताओं का जत्था काले चौराहा की ओर जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रवाना हुआ कालेज चौराहा के पहले जान टावर के पास पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना कोतवाली में सभी छात्र नेताओं व युवक कांग्रेसियों को बंद कर दिया है।

सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पुलिस पदक

Related Topics

Latest News