REWA : रिश्ते हुए कलंकित : फूफा ने किशोरी से बलात्कार कर बनाया गर्भवती, महिला थाना प्रभारी ने भगाया तो पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

 

REWA : रिश्ते हुए कलंकित : फूफा ने किशोरी से बलात्कार कर बनाया गर्भवती, महिला थाना प्रभारी ने भगाया तो पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

रीवा. चोरहटा थाना क्षेत्र में फूफा ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीडि़त किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एसपी ने सीएसपी को जांच सौंपी है। आरोप है कि मामले को लेकर किशोरी पहले महिला थाना गई थी। वहां महिला थाना प्रभारी ने भगा दिया। महिला थाना में न्याय नहीं मिलने पर किशोरी पुलिस अधीक्षक से मिली।

बलात्कार से प्रेगनेंट हुई किशोरी

किशोरी ने तहरीर देकर फूफा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि वह तीन दिन तक फूफा के घर गई थी। लगातार तीन दिन तक फूफा ने बलात्कार किया। जिससे वह गर्भवती हो गई है। किशोरी ने इसकी जानकारी घर में दी तो सामाजिक दबाव बनाने लगे। किशोर ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाएं

जिले में दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन बढ़ रही हैं। हर माह आधा दर्जन से अधिक घटनाएं पुलिस स्टेशन पर पहुंच रहीं हैं। कई घटनाओं में आरोपी पकड़े जा चुके हैं। कुछ की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक ने आपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

Related Topics

Latest News