भाई का जन्मदिन मनाकर होटल से लौट रहा था परिवार, बाइक फिसलने से सिर के बल गिरी महिला, अस्पताल में मौत

 

भाई का जन्मदिन मनाकर होटल से लौट रहा था परिवार, बाइक फिसलने से सिर के बल गिरी महिला, अस्पताल में मौत

परिवार के साथ होटल से अपने भाई का जन्मदिन मनाकर लौट रही महिला हादसे का शिकार हो गई। वह पिता की बाइक पर पीछे बैठी थी। स्पीड ब्रेकर आते ही अचानक बाइक फिसर गई। पीछे बैठी महिला उछलकर सिर के बल जमीन पर गिर गई। गंभीर हालत में महिला और उसके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने रविवार सुबह 8 बजे दम तोड़ दिया। खास है, हादसे से पांच मिनट पहले ही महिला पति की गाड़ी छोड़कर पिता की बाइक पर बैठी थी।

भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला, राजधानी समेत कई जिलों के एसपी बदले गए..देखें सूची

हजीरा के पंचशील नगर निवासी देवेंद्र विमल मूल रूप भिंड के रहने वाले हैं। वह सिक्योरिटी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को देवेंद्र की पत्नी पिंकी (26) विमल अपने मायके हजीरा आई थी। यहां उसके भाई का जन्मदिन था। इसी सिलसिले में पूरा परिवार गाड़ियों पर सवार होकर पुरानी छावनी स्थित होटल में पार्टी मनाने गया था। जब वह पार्टी मना कर लौट रहे थे, तो आधे रास्ते तक पिंकी अपने पति देवेन्द्र के साथ बाइक पर सवार थी, लेकिन मल्लगढ़ा चौराहा से पांच मिनट पहले ही वह पिता जामेन्द्र सिंह की बाइक पर बैठ गई, क्योंकि उसे वहीं से वापस मायके जाना था।

अब ग्रेजुएट अभ्यर्थी को ही मिलेगी ’बाबू’ की नौकरी, 45 साल पुराने भर्ती नियमों में जल्द होगा बदलाव

वह मल्लगढ़ा चौराहा क्रॉस किए ही थे, स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पिंकी उछलकर सिर के बल गिर गई। उधर, बाइक चला रहे जामेंद्र भी गिर पड़े। घटनास्थल से 100 कदम दूर हजीरा थाना है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां रविवार सुबह 8 बजे पिंकी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

MP के छात्रों के लिए अच्छी खबर : ऑनलाइन स्कॉरलशिप आवेदन भरने की तारीख बढ़ी, अब 31 जनवरी तक मौका

मासूम पूछ रहे- मम्मी कब तक आएगी

हादसे में जान गंवाने वाली पिंकी के दो बच्चे हैं। बेटी सृष्टि और बेटा प्रांशू। बेटी चार साल की है। हादसे में उसने मां को खो दिया है, वह यह भी नहीं जानती है। वह बार-बार पिता से पूछ रही थी कि मम्मी कब तक आएगी, लेकिन किसी में हिम्मत नहीं थी कि उसे बता सकें कि अब कभी उसकी मां उसे नहीं मिलेगी।

Related Topics

Latest News