MP : आज राजधानी में ये होंगे खास कार्यक्रम : 11 बजे से रात नौ बजे तक बनाएं अपना प्लान

 

MP : आज राजधानी में ये होंगे खास कार्यक्रम : 11 बजे से रात नौ बजे तक बनाएं अपना प्लान

मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संस्कृति विभाग और नाबार्ड के सहयोग से होटल पलाश रेसीडेंसी परिसर में उमंग प्रदर्शनी चल रही है। तीन जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूड फेस्ट और क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक देखी जा सकती है। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होती है। वहीं शौर्य स्मारक में शनिवार शाम छह बजे से सैन्य फिल्म ए मैन क्लोज टू शिप्स हार्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।

संतूर वादन : बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों एकाग्र गमक की सप्ताहांत प्रस्तुति के अंतर्गत शनिवार को रवींद्र भवन में संतूर वादन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके सुप्रष्ठित कलाकारों की प्रतिभाशाली शिष्य परंपरा अंतर्गत शाम साढ़े छह बजे से श्रुति अधिकारी संतूर वादन की प्रस्तुति देंगी।

चित्र प्रदर्शनी : भारत भवन में मप्र के दृश्यों पर आधारित जलरंग कला प्रदर्शनी को दोपहर दो बजे से देखा जा सकता है। इसी प्रकार मप्र जनजातीय संग्रहालय में रीता श्याम की गौंड चित्रकला प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है।

नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला : हम थिएटर ग्रुप की ओर से बालेंद्र सिंह बालू में मार्गदर्शन में 28 दिसंबर से 60 दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मायाराम सुरजन भवन, पीएंडटी चौराहा में किया जा रहा है। कार्यशाला के माध्यम से 16 से 40 वर्ष की आयु सीमा के सिर्फ 25 कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समय शाम पांच बजे से आठ बजे तक है और रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क है।

Related Topics

Latest News