REWA : दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, 13 घायल : 1 दर्जन से अधिक लोग घायल

 

REWA : दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत, 13 घायल : 1 दर्जन से अधिक लोग घायल

रीवा। जिले की दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चल रहे इलाज के दौरान सभी घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है अस्पताल अधीक्षक डॉ अतुल सिंह ने बताया है कि दुर्घटना में घायल कुल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है जबकि 13 को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

पहली घटना

पहली घटना जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बहेरा डाबर पहाड़ी पर घड़ी है जहां उत्तर प्रदेश के हलिया से पिकअप में सवार होकर रीवा आ रहे एक मुस्लिम परिवार से भरी हुई पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण पिकअप में सवार महिला सहादुल्ला खान पत्नी मुबारक खान उम्र 34 वर्ष निवासी हलिया उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घायलों पर नज़र 

उक्त दुर्घटना में घायल लोगो मे नजीर बेगम उम्र 58 वर्ष लाल मोहम्मद उम्र 52 वर्ष अज्जू बेगम उम्र 50 वर्ष सैयद अली उम्र 10 वर्ष सलीमुद्दीन उम्र 10 वर्ष अनवर अली उम्र 40 वर्ष रोजरम खान उम्र 42 वर्ष हाजरा बेगम उम्र 32 वर्ष शबीना खान उम्र 35 वर्ष सुल्ताना बेगम उम्र 35 वर्ष याकूब खान उम्र 40 वर्ष मुन्नाी बेगम उम्र 45 वर्ष जालसा बेगम उम्र 32 वर्ष एवं हसीना बानो उम्र 28 वर्ष सभी निवासी हलिया उत्तर प्रदेश शामिल है।

दूसरी घटना

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को खाना पहुंचाने जा रही अनारकली पटेल पत्नी राजकुमार पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी कमर्जी जिला सीधी हाल मुकाम बाईपास की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है बताया गया है कि ट्रक क्रमांक एनएल01 ए डी 2216 बाइक को ठोकर मार दी थी जिसके कारण अनारकली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र सोनू पटेल उम्र 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related Topics

Latest News