GOOD NEWS : आम जनता के लिए राहत भरी खबर, नहीं बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम : जानिए अपने शहर में रसोई गैस के दाम

 

GOOD NEWS : आम जनता के लिए राहत भरी खबर, नहीं बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम : जानिए अपने शहर में रसोई गैस के दाम

LPG Cylinder Price Jan 2021: नए साल के पहले दिन आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। नियमानुसार महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दाम अपडेट होते हैं। इससे पहले पिछले लगातार दो माह को रसोई गैस के दाम बढ़े थे। बहरहाल, नए साल की पहली तारीख को राहत भरी खबर यह है कि इस बार रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। Indian Oil Corporation की वेबसाइट iocl.com के अनुसार, गैर-सब्सिडी वाले LPG Cylinder की कीमतें 1 जनवरी, 2021 को मौजूदा स्तर पर बनी रहेगी। 1 जनवरी से गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्ली और मुंबई में 694 रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) रहेगी। अपने शहर में रसोई गैस का दाम जानने के लिए नीचे देखें।

चार महानगरों में से गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी वर्तमान में कोलकाता में सबसे महंगा है, जहां उपभोक्ता प्रत्येक रिफिल के लिए 720.50 रुपये का भुगतान करता है। दिल्ली और मुंबई में यह दाम 694 रुपये प्रति सिलेंडर और चेन्नई में 610 रुपये प्रति सिलेंडर है। वर्तमान में, सरकार प्रति वर्ष प्रत्येक घर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलिंडर की कोई अतिरिक्त खरीद करनी होगी।

14.2 KG के सिलेंडर में शहर की कीमत

दिल्ली: 694.00 रुपए प्रति सिलेंडर (15 दिसंबर को 694.00 रुपए और 1 दिसंबर को 644.00 रुपए रेट था।)

कोलकाता: 720.50 रुपए प्रति सिलेंडर (15 दिसंबर को 720.50 रुपए और 1 दिसंबर को 670.50 रुपए रेट था।)

मुंबई: 694.00 रुपए प्रति सिलेंडर (15 दिसंबर को 694.00 रुपए और 1 दिसंबर को 644.00 रुपए रेट था।)

चेन्नई: 710.00 रुपए प्रति सिलेंडर (15 दिसंबर को 710.00 रुपए और 1 दिसंबर को 660.00 रुपए रेट था।)

अपने शहर में घरेलू रसोई गैस के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें

Related Topics

Latest News