MP : साप्ताहिक बाजार में वसूली करने आए नागपुर के किन्नर, स्थानीय किन्नरों के मना करने पर दोनों गुटों में चले लाठी-पत्थर, दो घायल

 

MP : साप्ताहिक बाजार में वसूली करने आए नागपुर के किन्नर, स्थानीय किन्नरों के मना  करने पर दोनों गुटों में चले लाठी-पत्थर, दो घायल


छिंदवाड़ा में किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। सीमा क्षेत्र में वसूली को लेकर हुए झगड़े के बाद बीच बाजार में दोनों गुटों में लाठी और पत्थर चले। घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर सौंसर के रामाकोना गांव के हाट बाजार की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामाकोना गांव में हर सप्ताह रविवार को हाट बाजार लगता है। यहां स्थानीय किन्नर दुकानदारों से वसूली करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर दो किन्नर नागपुर से आने वाली बस से उतरे और बाजार में दुकानदारों से वसूली शुरू कर दी। इस पर सौंसर के चार किन्नरों ने आपत्ति जताई। आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने लगा। चारों ने सड़क पर ही लाठियों और पत्थरों से दोनों नागपुर के दोनों किन्नरों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद दोनों घायल हो गए। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो सका। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया, जहां ये वायरल हो रहा है।

ASP संजीव उइके ने बताया कि नागपुर से आए किन्नरों ने सौंसर थाने में मारपीट का केस दर्ज करवाया है। इनमें एरिया को लेकर विवाद हुआ था। अज्ञात किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी का नाम सामने नहीं आया है। दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News