REWA : "अधूरा विकास चीखता शहर भाजपा महापौर गायब" का नारा लगाकर कांग्रेस ने किया शहर का भ्रमण : गुरुमीत सिंह मंगू

 

REWA :  "अधूरा विकास चीखता शहर भाजपा महापौर गायब" का नारा लगाकर कांग्रेस ने किया शहर का भ्रमण : गुरुमीत सिंह मंगू

रीवा .अधूरा विकास, चीखता शहर का नारा बुलंद कर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने रीवा शहर की जनता को जगाने के लिए शहर भ्रमण का संकल्प लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार 2 जनवरी को शहर के वार्ड 19 से भम्रण शुरू कर  घोड़ा चौराहा, फोर्ट रोड, सिंधी चौराहा होकर वार्ड 20, 33 में भम्रण कर लोगो से वार्ड की समस्याओं की जानकारी लेते कहा कि 25 वर्षों से नगर निगम में भाजपा के महापौर, रीवा विधानसभा में 20 वर्षों से  विधायक, लोकसभा में 10 वर्षों से भाजपा के सांसद प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार फिर भी रीवा शहर की यह दुर्दशा है कि लोगों को चलने के लिए खस्ताहाल सड़क, मीठा पानी के नाम पर दूषित पानी स्वच्छता के नाम पर वार्ड व गलियों में कचड़े का मलवा क्या इसके बाद भी शहर में विकास हुआ यदि नहीं तो जागिए और नववर्ष में यह संकल्प लेकर आगे बढ़िए, अपने विकास के लिए बदलाव के साथ शहर को स्वच्छ व विकास युक्त बनाने के लिए। 

नए साल के पहले दिन शहर वासियों को जाम व धूल से निजात दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने निकाला मौन जुलूस


REWA :  "अधूरा विकास चीखता शहर भाजपा महापौर गायब" का नारा लगाकर कांग्रेस ने किया शहर का भ्रमण : गुरुमीत सिंह मंगू

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महापौर यदि शहर व वार्डो का भम्रण किये होते तो आज शहर सुंदर व स्वच्छ होता। 

होटल मैनेजर से कट्टे की नोक पर रंगदारी मांगने वाला मोस्ट वांटेड विनोद पांडे गिरफ्तार

इस दौरान वार्ड 33 पार्षद नजमा बेगम वार्ड 19, 20 के समर्पित कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जुबेर खान एनएसयूआई के अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मिश्रा मनीष नामदेव, वसीम खान, जाकिर खान, श्रीप्रकाश तोमर, नासिर खान, तनवीर अहमद, पूर्व पार्षद लालू चौहान, राजेश नामदेव, पूर्व पार्षद उमेश वर्मा, श्याम निरंकारी, रवि सुमित सिंह,  आसिफ अंसारी, लल्लू यादव, सौरभ शुक्ला, प्रभात सिंह, विनय सोनकर, पारश कुशवाहा, दीपक मौर्य उपस्थित रहे।

Related Topics

Latest News