MP : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, पढ़ ले नहीं तो पछताएंगे

 

MP : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, पढ़ ले नहीं तो पछताएंगे

भोपाल। SBI बैंक ने अपने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करने के लिए कहा है। बता दें कि अभी भी कई लोगों का अकाउंट आधार से लिंक नहीं है। जिन लोगों का बैंक अकाउंट खाते से लिंक नहीं है उन्हें पेंशन और LPG सब्सिडी जैसी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने में असुविधा हो सकती है। इसलिए अगर अभी तक आपने अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराया है तो भोपाल की किसी भी शाखा में जाकर इसे तुरंत करा लें।

अगर आपका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आप घर बैठे ही उसे लिंक कर सकते हैं, जानिए क्या है तरीका....

सबसे पहले www.onlinesbi.com पर लॉग इन करें।

अब स्क्रीन की बायीं तरफ दिखाई दे रहे "My Accounts" में जाकर "Link your Aadhaar number" (अपना आधार नंबर जोड़ें) पर जाएं।

अब आपको खाता संख्या का चयन करना है। इसके बाद आधार संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम 2 अंक (इन्हें बदला नहीं जा सकता) दिखाई देंगे।

मैपिंग की स्थिति की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

बैंक जाकर भी करा सकते हैं लिंक

अगर आप खुद इस प्रोसेस को नहीं कर पा रहे है तो आप अपने घर के पास की SBI शाखा में संपर्क कर सकते हैं। वहां जाकर आपको अपने आधार की फोटो कॉपी देनी होगी, जिसके बाद आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा। याद रखें कि बैंक जाएं तो ओरिजनल आधार कार्ड अपने पास रखें।

Related Topics

Latest News