MP : कांग्रेस विधायक के तेल फैक्टरी, स्कूल समेत 15 ठिकानों पर आयकर टीम का छापा , इधर CM के निर्देश पर 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज : भारी पुलिस बल तैनात

 

MP : कांग्रेस विधायक के तेल फैक्टरी, स्कूल समेत 15 ठिकानों पर आयकर टीम का छापा , इधर CM के निर्देश पर 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज : भारी पुलिस बल तैनात

बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज एक्शन मूड में है। शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। इंदौर में सीएम के निर्देश पर 17 लोगों के खिलाफ क़क्ष्ङ दर्ज किया गया है। दूसरी ओर आज आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक निलय डागा के घर, फैक्ट्री और वेयरहाउस में छापामार कार्रवाई कर रही है।

माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एंटी माफिया मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंदौर पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर की कार्रवाई। अलग अलग थाना क्षेत्र और अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रणवीर सिंह सूदन, विमल लुहाड़िया, पुष्पेंद्र नीमा, दिलीप सिसोदिया, दिलीप जैन,मुकेश खत्री, सुरेंद्र संघवी, प्रतीक संघवी, जितेंद्र धवन,राजीव धवन,श्रीधर कदम,रामसेवक पाल, गुलाम हुसैन और रमेश चंद्र जैन पर मामला दर्ज हुआ है।

डीआईजी और कलेक्टर मनीष सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि पुष्प विहार कॉलोनी, देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था इन सभी गृह निर्माण सोसायटी में घोटाला हुआ है। हिना पैलेश कॉलोनी के नाम पर घोटाला किया गया। करीब 3 हज़ार करोड़ मूल्य की जमीन पर कब्जा कर रखा था। वहीं उनका हक 1500 से ज्यादा प्लाट धारकों को नही मिल पा रहा था। जिसके बाद यह कार्रवाई है।

सुबह 5 बजे से जारी है छापामार कार्रवाई

कांग्रेस विधायक निलय डागा के घर,फैक्ट्री और वेयरहाउस में क्ष्च्र् की कार्रवाई चल रही है। सुबह 5 बजे पहुंची इनकमटैक्स डिपार्टमेंट की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आईटी के अधिकारी मीडिया के सामने खुलासा करेंगे।

Related Topics

Latest News