MP : मंडला में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 1 महिला, 1 पुरुष नक्सली ढेर

 

      MP : मंडला में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 1 महिला, 1 पुरुष नक्सली ढेर

मंडला । लालपुर गांव के नजदीक पुलिस नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने 1 महिला और 1 पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया है।

मंडला के मोतीनाला थाना क्षेत्र के जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। मौके से 3 बंदूक, वॉकी टॉकी और कुछ अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

हॉक फोर्स की टीम जंगल में जोर-शोर से सर्चिंग अभियान चला रही है।  पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Related Topics

Latest News