REWA : पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में आज रीवा बंद

 

REWA : पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में आज रीवा बंद

रीवा। पेट्रोल- डीजल व गैस के लगातार बढ़ते दाम तथा कमतोड़ बढ़ती महंगाई के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 फरवरी को प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है। इसी परिपेक्ष्य में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू व जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत ने रीवा शहर सहित जिले सभी नगर व कस्बों के सभी व्यापारी भाइयों एवं नागरिकों से महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को आधे दिन 2 बजे तक अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद करने की अपील की है।

रीवा शहर को शांतिपूर्ण बंद करने शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमीत सिंह मंगू ने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंपते हुए बताया कि शहर को 13 जोन में बांट कर प्रभारी बनाया गया है जो अपने जोन में कांग्रेस जनों की टोली बनाकर 19 फरवरी को शाम ब्यापारी भाइयो से सम्पर्क कर बन्द में सहयोग का आग्रह करेंगे तथा 20 फरवरी को अपने ही प्रभार जोन में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक भम्रण कर बन्द कराते हुए अपनी टीम के साथ रैली के माध्यम से 1 बजे शिल्पी प्लाजा चौकी के पास एकत्रित होंगे।

ये है प्रभारी

घोड़ा चौराहा, प्रकाश चौराहा शिल्पी प्लाजा तक शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल व उनके सहयोग में दिलीप ठारवानी, महेश ठारवानी, राजू निरंकारी, बिछिया से गुढ़ चौराहा- कार्यकारी अध्यक्ष मखदूम खान, राम कीर्ति शर्मा, अमृत लाल मिश्रा, गंगा यादव, रफीक खान, माजिद खान, मोहसिन खान, सोनिया बंसल, जाहिदा बेगम, श्रीराम सोदिया, गुले अंसार, राजू वर्मा,

गुढ़ चौराहा से अस्पताल चौराहा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नामदेव, मनोज अग्रवाल, एडवोकेट शत्रुघ्न साहू, धीरेन चमके, अमर भारती, लक्ष्मण यादव, मनुआ साकेत, आरती बक्सरिया, सोहन सिंह, गुले अहमद, केशव वर्मा, नीरज यादव, पीटीएस से धोबिया टंकी राजेंद्र, महेंद्र, साबिर खान, विनोद शुक्ला, संजय वर्मा, विजय तिवारी, शकील खान, सिटी पार्षद सोफिया खान को जवाबदारी दी गई है।

Related Topics

Latest News