MP : उज्जैन में टीआइ ने छुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पैर, बोले- मेरे सीनियर थे

 

MP : उज्जैन में टीआइ ने छुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पैर, बोले- मेरे सीनियर थे

उज्जैन । सियासी समीकरण टटोलने और भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का एक वायरल वीडियो रविवार को चर्चा में रहा। दरअसल शर्मा के उज्जैन आगमन के दौरान शहर के माधव नगर थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने उनके पांव छू लिए। वीडियो वायरल हुआ तो थाना प्रभारी का कहना था कि शर्मा कॉलेज में उनके सीनियर रहे हैं। वे उनका बहुत सम्मान करते हैं, इसलिए पांव छुए।

इनोवा कार के बोनट में मिला 1 करोड़ 74 लाख रुपए, इंजन में आग पकड़ी तो उड़ने लगे 500 के नोट, पकड़े गए तीन युवकों ने कही ये बात.. पुलिस के उड़ गए होश

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार शाम उज्जैन आए थे। यहां उन्होंने भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। किसान आंदोलन को लेकर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग हमेशा देश विरोधी काम करते हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद शर्मा इंदौर में आयोजित पार्टी के पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होने रवाना हो गए थे। टीआइ प्रजापति द्वारा उनके पैर छूने का घटनाक्रम इसी दौरान का है। वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वीडियो में टीआइ प्रजापति कार से उतर रहे वीडी शर्मा के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं।

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, निर्धारित योग्यता रखने वाले आश्रितों को मिलेगी नौकरी..ये होंगी शर्तें देखिए

पारिवारिक संबंध हैं

मामले को लेकर टीआइ दिनेश प्रजापति का कहना है कि वीडी शर्मा कॉलेज में उनके सीनियर थे। उज्जैन दौरे के दौरान गाड़ी से उतरते ही उन्होंने परिवार का हालचाल पूछा था। उनके लिए मन में सम्मान था। भावुक था, इसलिए पांव छुए। उनसे पारिवारिक संबंध हैं। हालांकि टीआइ ने यह भी स्वीकार किया कि ड्यूटी के दौरान उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

प्रदेश के 24 लाख किसानाें का ब्याज होगा माफ, ठेकेदारों को मिली इन चीजों में राहत

Related Topics

Latest News