REWA : प्रशासन और भाजपा नेता मेरा घर गिराने की साजिश रच रहें है : संजय त्रिपाठी

 

REWA : प्रशासन और भाजपा नेता मेरा घर गिराने की साजिश रच रहें है : संजय त्रिपाठी

बाहुबली और भाजपा नेता संजय त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए मीडिया से चर्चा के दौरान कहा की कहा की ये लोग मेरा घर गिराना चाहते है जिसे  मेरे पिता और माता ने कठिन परिश्रम करके बनाया है। 

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। भाजपा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन पर परेशान करने का आरोप बाहुबली और भाजपा नेता संजय त्रिपाठी ने लगाया है। उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि प्रशासन उनका घर गिराना चाहता है, जबकि घर उनके पिता और माता ने कठिन परिश्रम करके बनाया था। उन्होने बताया कि उनके मित्र का क्रेशर प्रशासन ने बंद कर दिया, जबकि उस क्रेशर से उनका कोई लेना-देना नही है।

ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है संजय त्रिपाठी 

संजय त्रिपाठी ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है साथ ही वे समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार प्रयासरत रहते है। उन्होंने बताया की  ब्राम्हण समाज के उत्थान में काम करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी का काम करने में भी जुटा रहता हूं। आज उन्होने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का स्वयं भव्य स्वागत भी किया है। 

मुझे फ़साने की कोशिश की जा रही है 

मीडिया से चर्चा के दौरान अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उन्हे फ़साने की सजिश रची जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनके खिलाफ की जा रही साजिश से सरकार बचाये। उल्लेखनीय है की प्रदेश सरकार द्वारा एंटी भू-माफिया अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। 


लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए REWA NEWS MEDIA  फेसबुक पेज लाइक करें

Related Topics

Latest News