SATNA : KJS सीमेंट फैक्ट्री में हुआ हादसा, फ्लैश ऐस से जले तीन लोग, एक हालत गंभीर : जबलपुर रेफर

 
SATNA : KJS सीमेंट फैक्ट्री में हुआ हादसा, फ्लैश ऐस से जले तीन लोग, एक हालत गंभीर : जबलपुर रेफर

ऋतुराज द्विवेदी रीवा। सतना जिले के मैहर में स्थित केजेएस सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। आज दोपहर फैक्ट्री के अंदर सब स्टेशन के पैनल में विस्फोट होने से तीन कर्मचारी झुलस गए जिन्हें गंभीर अवस्था में मैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

दरअसल केजेएस फैक्टरी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब फैक्टरी के अंदर सब स्टेशन पैनल में अचानक ब्लास्टिंंग हो गई, यह ब्लास्टिंग इतनी खतरनाक थी कि इसकी चपेट में आने तीन लोग गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए, फैक्टरी प्रबंधन द्वारा आनन फानन में तीनों घायल को मैहर सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

बिजली की वजह से हुआ धमाका

जानकारी अनुसार घायलों में उचेहरा के करही निवासी विपिन सिंह परिहार और उचेहरा के ही सौरभ सिंह हैं। इसके साथ एक व्यक्ति और घायल है जिसका नाम अब तक सामने नहीं आ पाया है। गुरुवार को केजेएस सीमेंट फैक्टी मे शडडाउन का काम चल रहा है। उसी दौरान यह हादसा हुआ, जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट बिजली की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि घायल इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे, जिसमे घटिया निर्माण कार्य, एवं बिना सेफ्टी किट के काम कराया जा रहा था।

फैक्ट्री प्रबंधन ने साधी चुप्पी

इस हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा चुप्पी साध ली गई है। प्रबंधन द्वारा मीडिया को भी मौके पर नहीं जाने दिया गया। वहीं मजदूरों का कहना है कि फैक्टरी के कर्मचारी आज जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। फैक्टरी के अंदर अक्सर घटना दुर्घटना होती रहती है, लेकिन इस कार्रवाई के नाम पर हमेशा खाना पूर्ति की जाती। यही वजह है कि हमेशा कोई न कोई गरीब कर्मचारी और मजदूर ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।

Related Topics

Latest News