6 टेस्ट और 11 पारी से शतक नहीं जमा पाए हैं टीम इंडिया के कप्तान, आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

 

         6 टेस्ट और 11 पारी से शतक नहीं जमा पाए हैं टीम इंडिया के कप्तान, आखिर ऐसा क्यों?  जानिए पूरी खबर

दो शतक के बीच सबसे लंबे गैप की बराबरी अहमदाबाद 10 घंटे पहलेटीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो जीत दर्ज कर 2-1 की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा ने पिछले दो टेस्ट मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है, लेकिन कप्तान विराट कोहली का बल्ला उस अंदाज में नहीं बोल रहा जिसके लिए वह जाना जाता है। विराट ने 3 टेस्ट में 34 की औसत से सिर्फ 172 रन बनाए। इनमें एक भी शतक शामिल नहीं है। विराट ने अपने पिछले 6 टेस्ट और 11 पारियों में कोई शतक नहीं जमाया है। यह उनके करियर में दो शतकों के बीच सबसे लंबे गैप के रिकॉर्ड की बराबरी है।आखिरी टेस्ट शतक कोलकाता में बनाया था विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में जमाया था। उसके बाद से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ दो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच बिना शतक जमाए खेल चुके हैं।

11वें और 12वें शतक के बीच था इतना ही लंबा गैप-

विराट के दो टेस्ट शतकों के बीच इतना लंबा गैप 2015-16 में रहा था। उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में 103 रनों की पारी खेली थी। यह उनके करियर का 11वां शतक था। विराट का 12वां टेस्ट शतक 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में आया। इन दोनों शतकों के बीच 6 टेस्ट मैच और 11 पारियों का गैप रहा था।वनडे में भी साल भर से शतक का इंतजार ऐसा नहीं है कि विराट कोहली के शतकों का सूखा सिर्फ टेस्ट मैच में चल रहा है। वनडे में भी यही हाल है। वे अपने पिछले 12 वनडे मैच में शतक नहीं जमा पाए हैं। 

टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं जमाया है। विराट के आखिरी शतक के बाद दुनिया में 117 शतक बने विराट ने अपना आखिरी इंटरनेशनल शतक 23 नवंबर, 2019 को जमाया था। तब से अब तक दुनियाभर के अन्य बल्लेबाजों ने मिलकर 117 शतक जमा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 5 शतक के साथ सबसे आगे हैं। बाबर आजम, जो रूट, स्टीव स्मिथ, पॉल स्टर्लिंग और केन विलियम्सन ने 4-4 शतक जमाए हैं। भारत के रोहित शर्मा भी 3 शतक जमा चुके हैं। इस दौरान अन्य भारतीय बल्लेबाजों में लोकेश राहुल ने दो और रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर ने एक-एक शतक जमाया है।

Related Topics

Latest News