MP : एक बार फिर कोरोना ने लगाई लंबी छलांग, इन आंकड़ों ने उड़ाए होश, 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत

 

    MP : एक बार फिर कोरोना ने लगाई लंबी छलांग, इन आंकड़ों ने उड़ाए होश, 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत

भोपाल । मध्यप्रदेश में आज  2276 कोरोना मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हुई  है। मध्यप्रदेश में अब तक 3958  मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश में आज  1075  मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 88 हजार 683 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 70 हजार 540 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14185 हो गई है। इंदौर 603 और भोपाल 498 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालात को काबू करने के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन उपाय कर रही है। बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

Related Topics

Latest News