REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब

 

REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब

रीवा। मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज रीवा पहुंचे. जहां हजारों की तादाद पर उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम चोरहटा के हवाई पट्टी से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ एनसीसी मैदान के लिए रवाना हुए. अब एनसीसी मैदान में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत कार्यक्रम में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष इसके अलावा अन्य कई स्थानीय कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा .

REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब

रीवा चोरहटा हवाई पट्टी में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का स्वागत करने के लिए उमड़ी भीड़

सांची पार्लर के सामने पड़रा में विधानसभा अध्यक्ष का बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया जोरदार स्वागत

REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब

चोरहटा हवाई पट्टी से विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का काफिला रवाना हुआ जहां जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में पडरा सांची पार्लर के ठीक सामने बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता समाज सेवी उपस्थित रहे जहां विधानसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।

REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब
जैसे ही विधानसभा का अध्यक्ष का काफिला सांची पार्लर के सामने पहुंचा वहां कन्याओं ने कलश लेकर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष अपनी गाड़ी से उतरे और तीनों कन्याओं का चरण वंदन किया। इसके बाद बृजेश त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का माल्यार्पण से स्वागत किया । कार्यक्रम स्तर पर लगातार बैंड बाजे एवं नगाड़ों की गूंज रही।

उक्त कार्यक्रम में आनंद पांडेय निवासी भोलगढ़, शारदा प्रसाद शुक्ला निवासी देवरा, राकेश मिश्रा निवासी पड़रा, इंजीनियर स्वप्निल त्रिपाठी, इंजीनियर सिद्धार्थ त्रिपाठी, नवीन तिवारी, राजेश सिंह संजय द्विवेदी, विमलेश गौतम, गोविंद शुक्ला, राकेश पांडेय, अवनीश द्विवेदी, गोलू त्रिपाठी, गिरिजेश त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब
रीवा भाजपा कार्यालय से रवाना हुए रथ में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम साथ में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक शरदेंदु तिवारी, विधायक नागेंद्र सिंह विधायक पंचू लाल प्रजापति विधायक श्याम लाल द्विवेदी विधायक प्रदीप पटेल जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय हैं सवार।

REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब

रीवा कांग्रेस पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम,और पुर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के स्वागत में भीड़ जुटाने के लिए की भारी मेहनत और मंच पर पहुंच कर दोनों नेताओ का किए स्वागत .

REWA : विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद गिरीश गौतम का जगह- जगह हुआ जोरदार स्वागत : उमड़ा भारी जन सैलाब

विधानसभा अध्यक्ष के काफिले में शामिल हुए आए दर्जनों से भी ज्यादा लोगों के जेब से पर्स पार, शिक्षक संघ के द्वारा चोरहटा स्कूल के समक्ष स्वागत करने आए रीवा जिला शिक्षा अधिकारी का भी पर्स पार

विधानसभा अध्यक्ष के काफिले में भारी भरकम भीड़ और स्वागत करने वालों का तांता लगा हुआ था इसी भीड में जेब कतरे भी सक्रिय हुए और लगभग चौरहटा से लेकर पडरा मोड़ तक दर्जन से भी ज्यादा लोगों के पेंट से पर्स पार कर दिया।
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि जेब कतरे ने रीवा डीईओ को भी अपने चोरी का निशाना बनाया । जिला शिक्षा अधिकारी राम नरेश पटेल चोरहटा स्कूल के समक्ष शिक्षक संघ द्वारा माननीय गिरीश गौतम जी के स्वागत में उपस्थित थे। ऐसी भी जानकारी मिली है कि चुराता स्कूल के ही कुछ अन्य शिक्षकों के भी उसी मौके से पर्स पार किए गए है।
वही स्वयं विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे अजीत गौतम का भी पर्स कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक को चाहिए कि तत्काल भीड़ में सक्रिय चोर पर निगाह रखे तथा आगे चोरी ना हो पाए इसका भी विशेष ध्यान रखें। साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि वह अपने जेब में रखे राशि सुरक्षित रखें।


लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए REWA NEWS MEDIA  फेसबुक पेज लाइक करें

Related Topics

Latest News