MP : हैवान पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी के काट दिए दोनों हाथ, 9 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने जोड़े हाथ : लहूलुहान बहू को लेकर अस्पताल पहुंचे ससुर-जेठानी

 

MP : हैवान पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी के काट दिए दोनों हाथ, 9 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने जोड़े हाथ : लहूलुहान बहू को लेकर अस्पताल पहुंचे ससुर-जेठानी

भोपाल . हैवान पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर 20 वर्षीय पत्नी के दोनों हाथ काट दिए। सागर के ग्रामीण इलाके से ससुर और जेठानी पीड़िता को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे हमीदिया अस्पताल हुंचे। हाथ पूरी तरह अलग नहीं हुए थे। इसे देखते हुए डॉक्टरों की टीम तुरंत सक्रिय हुई और 9 डॉक्टरों की टीम बनाकर शाम करीब 4 बजे ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात 1 बजे तक ऑपरेशन चला। दो हफ्ते में यह दूसरा मामला है जब पति ने पत्नी के हाथ काट दिए।

शाम 4 से शुरू हुआ आरती का ऑपरेशन

हमीदिया के ऑर्थो डिपार्टमेंट के रेजिडेंट डॉ. राहुल शुक्ला को परिजनों ने बताया कि आरती और उनके पति रणधीर गौड का सोमवार रात 11 बजे विवाद हुआ तो दोनों घर से बाहर निकल गए थे। आधा घंटे बाद आरती वापस लौटी तो दोनों हाथ कटे हुए थे। उसके ससुर दोपहर में उसे यहां लाए।

तीन यूनिट प्लाज्मा भी चढ़ाया

शुक्ला ने बताया कि आरती का काफी खून बह चुका था। ऐसे में ऑपरेशन करने से पहले उसकी हालत को स्थिर करना भी चुनौती था। ऐसे में पहले तीन यूनिट ब्लड और तीन यूनिट प्लाज्मा चढ़ाया गया।

महिला बेहद गंभीर हालत में यहां पहुंची थी। हमारे डॉक्टरों की टीम ने पूरी मेहनत करके हाथ जोड़े हैं। हाथ बचेंगे या नहीं, यह दो-तीन दिन बाद ही पता चलेगा। - डॉ. आईडी चौरसिया, अधीक्षक, हमीदिया


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534

Related Topics

Latest News