MP : हिंदू उत्सव समिति का फैसला : राजधानी में रात की जगह 29 मार्च की सुबह 6.15 बजे होगा होलिका दहन

 

MP : हिंदू उत्सव समिति का फैसला : राजधानी में रात की जगह 29 मार्च की सुबह 6.15 बजे होगा होलिका दहन

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी में इस बार होलिका दहन रात के बजाए सुबह सवा 6 बजे तय किया गया है। लॉकडाउन और कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने बैठक में ये फैसला लिया है।

बता दें कोरोना के कारण 28 और 29 मार्च को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन खुलने के 15 मिनट बाद सुबह 6.15 बजे होलिका दहन होगा। 

28 को लॉकडाउन रहेगा जो 29 मार्च यानी सोमवार सुबह 6 बजे तक होगा। लॉकडाउन खुलने के 15 मिनट बाद 6.15 बजे होलिका दहन किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया, ताकि लोग होलिका पूजन में शामिल हो सकें।

इससे शासन के नियमों का पालन भी हो जाएगा और अस्था भी पूरी की जा सकेगी। हालांकि इससे पहले समिति ने होलिका पर्व को लॉकडाउन से मुक्त रहने की मांग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कर चुकी है। 

Related Topics

Latest News