MP : अजब गजब : इस शहर में सबसे ज्यादा होती है पतियों की पिटाई, रोजाना दर्ज हो रही पत्नियों के खिलाफ शिकायत

 

MP : अजब गजब : इस शहर में सबसे ज्यादा होती है पतियों की पिटाई, रोजाना दर्ज हो रही पत्नियों के खिलाफ शिकायत

भोपाल: कहने और सुनने में भले ही अजीब लगे कि महिलाएं ही नहीं बल्कि पत्नियां भी पतियों की जमकर पिटाई करती हैं, जिसमें राजधानी भोपाल दूसरे नंबर पर है। यह बात हम नहीं बल्कि वह आंकड़े बोल रहे हैं। यदि पतियों के पिटने के मामलों में टॉप फाइव जिलों की बात करें तो पहले नंबर पर इंदौर है, दूसरे पर भोपाल, तीसरे पर छिंदवाड़ा, चौथे पर जबलपुर और पांचवे नंबर पर रीवा है।

इस गांव में परंपरा के नाम पर लड़कियों से करवाया जाता है देह व्यापार : पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, जब प्रदेश स्तरीय डायल-100 की शुरुआत हुई, तो पतियों के मारपीट की शिकायतें मिलने लगी। इसके बाद डायल-100 ने बीटिंग हसबैंड के नाम से एक नई कैटेगरी शुरु की और हर साल यह आंकड़ा दर्ज होने लगा।

खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले सरकार दे सकती है बड़ी सौगात, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

बात करें भोपाल की तो वर्ष 2020 में 122 और जनवरी 2021 से अब तक 25 शिकायतें हुई, यानि की औसतन हर दूसरे दिन पति के पिटाई की शिकायत आई। जबकि इंदौर में वर्ष 2020 में 152 और जनवरी 2021 से अब तक 30 शिकायतें आई। इससे धारणा यह बनती थी कि घरेलू हिंसा का शिकार केवल महिलाएं होती थीं। यहां जानकारी के लिए बता दें कि लोकडाउन के दौरान भी पतियों के पिटने का आंकड़ा कम नहीं हुआ।

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार के अड्डे पर पहुंची पुलिस फोर्स पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल : 5 लड़कियां बचाई गईं

Related Topics

Latest News