REWA : घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा था, महिला ने काट द‍िया प्राइवेट पार्ट : फिर ..

 

REWA : घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा था, महिला ने काट द‍िया प्राइवेट पार्ट : फिर ..

सीधी/रीवा। गलत नीयत से गुरुवार रात घर में घुसकर महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करने वाले अधेड़ का महिला ने बचाव करते हुए हंसिया से प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के खड्डी चौकी के एक गांव की है। घायल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में करने के बाद जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। यहां से संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। करीब आठ घंटे बीत जाने के कारण आरोपित की सर्जरी नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

महिला ने शिकायत की है कि रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र निवासी आरोपित रमेश साकेत (45) पुत्र बबलू साकेत गुरुवार रात करीब 11 बजे उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। उसने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। जब आरोपित नहीं माना तो महिला ने हंसिया से प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसने पुलिस चौकी और महिला थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

आरोपित ने बताई अलग कहानी

आरोपित का कहना है कि वह खेत से लौटा तो महिला ने घर में सांप घुसने की बात कहकर उसे बुलाया और अन्य आरोपितों ने मिलकर हंसिया से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

इनका कहना

महिला की रिपोर्ट पर आरोपित के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। दोनों पक्ष से रिपोर्ट की गई है। जांच की जा रही है।

-धर्मेंद्र सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी खड्डी।

समय ज्यादा बीत जाने के कारण सर्जरी में सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि घायल की हालत अभी सामान्य है।

-डॉ अतुल सिंह, सीएमओ, संजय गांधी अस्पताल, रीवा।

Related Topics

Latest News