HOLI SPECIAL : होली पर सुने ये 5 भोजपुरी गानें, खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे

 

HOLI SPECIAL : होली पर सुने ये 5 भोजपुरी गानें, खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे

भोजपुरी गानों की डिमांड बीते सालों से काफी बढ़ गई है। बिहार के कलाकार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav),पवन सिंह (Pawan Singh),रितेश पांडे (Ritesh Pandey), दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav aka Nirhua) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की डिमांड और फैन फॉलोइंग्स लाखों में है। यह सभी स्टार्स भी अपने प्रंशसकों का पूरा ध्यान रखते हैं। ऐसे में तमाम भोजपुरी स्टार्स ने होली से जुड़े गाने जारी किए हैं। यह सभी गानें दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में हम आपको इन सॉग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके होली पार्टी में चार चांद लगा देंगे। वहीं आप खुद को डांस करने से रोक नहीं पाएंगे।

1.Bhojpuri Holi Songs:दुई रूपया (Dui Rupaiyan)

खेसारी लाल यादव ने 1 फरवरी 2021 को होली पर आधारित गाना 'दुई रूपया' जारी किया है। खेसारी के इस वीडियो ने यूट्यूब पर काफी तहलका मचा रखा है। इस गानें को 11 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। इस सॉन्ग को सुन आप अपने पहने पैरों को नाचने के लिए रोक नहीं पाएंगे।

2.Bhojpuri Holi Songs:खेलब आज होली (Khelab Aaj Holi Kehu Nahi Boli)

भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने भी होली के लिए अपने दर्शकों का ध्यान रखते हुए खेलब आज होली केहू ना बोली भोजपुरी गाना जारी किया है। यह गाना 12 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस गाने को लोग बेहद प्यार दे रहे हैं।

3.Bhojpuri Holi Songs:बाबुनी तेरे रंग में (Babuni Tere Rang Mein)

भोजुरी स्टार पवन सिंह भी इन मामलों में कहां पीछे रहते। वह होली के लिए बाबुनी तेरे रंग में होली गाना लेकर आए है। पवन का यह गाना यूट्यूब पर बहुत देखा जा रहा है। इस गाने को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

4.Bhojpuri Holi Songs:भौजइयन से पाला पड़े (Bhaujaiyan Se Pala Pade)

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ ने भी होली पर अपने चाहने वालों का ध्यान रखते हुए होली आधारित गाना भौजइयन से पाला पड़े रिलिज किया है। यह गाना 16 मार्च 2021 को यूट्यूब पर अपलोड हुआ है। निरहुआ के सभी गानों की तरह इस गाने ने भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

5.Bhojpuri Holi Songs:फगुनवा सुना लगता (Fagunawa Suna Lagata)

भोजपुरी सिंगन प्रियंका सिंह भी होली पर फगुनवा सुना लगता गाना लेकर आई हैं। यूट्यूब पर यह वीडियो 5 मार्च को अपलोड किया गया है। इस गाने को दस हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Related Topics

Latest News