MP : कोरोना ब्लास्ट के बाद पुलिस सख्त, सड़कों पर हुड़दंग मचाया तो होगी कार्यवाही : नशा करने वालों की खैर नहीं

 

MP : कोरोना ब्लास्ट के बाद पुलिस सख्त, सड़कों पर हुड़दंग मचाया तो होगी कार्यवाही : नशा करने वालों की खैर नहीं

ग्वालियर। शहर में रविवार को कोरोना ब्लास्ट होने के बाद प्रशासन व पुलिस सख्त हो गई है। होली पर हुड़दंग मचाने, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बगैर मास्क के सड़क पर नजर आने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। रविवार की दिनभर पुलिस ने बाजारों में पेट्रोलिंग की। बगैर मास्क के घूमने वालों को पकड़कर जुर्माना भी वसूल किया। नाश्ते की दुकानों पर पैकिंग के अलावा नाश्ता देने पर चार-चार हजार का जुर्माना किया।

80 वाहनों से पेट्रोलिंग, 124 चेकिंग प्वाइंटः एसपी अमित सांघी ने बताया कि रविवार की शाम 4 बजे से पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। सुबह पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए कार्रवाई की है। प्रमुख बाजारों में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने पैदल गश्त किया। बगैर मास्क के बाजार में घूमते मिलने पर जुर्माना वसूला है। कोरोना संक्रमण फैलने पर सोमवार को पुलिस शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वाले व बगैर मास्क के घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। निगरानी के लिए 80 वाहनों से पेट्रोलिंग की जा रही है। इसके अलावा 124 स्थाई चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। एसपी ने लोगों से अनुरोध किया है कि संक्रमण से बचने के लिए होली कोविड-19 का पालन करते हुए मनाएं।

नशा करने वालों की खैर नहींः चेकिंग के दौरान बिना मास्क के लोगों से तो जुर्माना वसूला ही जाएगा, साथ ही नशा करके वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

Related Topics

Latest News