REWA : महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरी, सुरक्षित वातावरण के लिए सेफ सिटी कार्यक्रम शुरू : कलेक्टर

 

REWA : महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरी, सुरक्षित वातावरण के लिए सेफ सिटी कार्यक्रम शुरू : कलेक्टर

रीवा। नगर निगम रीवा क्षेत्र में महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सेफ सिटी कार्यक्रम शुरू किया गया है।

सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं, बेटियों एवं बधाों को विभिन्ना्‌ा प्रकार की हिंसा एवं उत्पीड़न से बचाने के लिए इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे वे भयमुक्त जीवन जी सकें। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के अध्यक्षता में सेफ सिटी अभियान के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने सेफ सिटी अभियान के अंतर्गत चिन्हित किए गए 35 स्थानों में नगर निगम द्वारा प्रकाश की व्यवस्था करने, व्यवस्थित र्पांिकग, पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वाहनों में बैठकर युवा वर्ग नशा करता है उनको हिदायत देकर पकड़ा जाए। उन्हें अनावश्यक रूप से वहां खड़े न होने दिया जाए। कलेक्टर ने चिन्हांकित किए गए 35 स्थानों में नगर निगम एवं पुलिस विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और कहा कि इसे और गति दी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यवस्थित र्पांिकग की जाय। समस्त पेट्रोल पंपों में सीसीटीवी कैमरे इस तरह लगाये जाए ताकि वे मुख्य सड़क पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें।

हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित

बैठक में 7 थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। शहर के इन स्थानों में महिलाओं एवं बेटियों को असामाजिक तत्वों द्वारा बुरी नजरों से देखना, गंदे इशारे करना, छेड़ना तथा उनका पीछा करना जैसी आदि घटनायें घटित होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि चिन्हित हॉटस्पॉट स्थानों में महिलाओं एवं बेटियों के साथ दुर्व्यवहार के कारणो का पता लगाया जाए। इन स्थानों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी, थानों एवं रिस्पांस टीम का नम्बर प्रदर्शित किया जायेगा तथा अतिक्रमण हटाये जाए।

यह कार्यक्रम महिलाओं व बेटियों के अभिरक्षा एवं सुरक्षा के लिये विभिन्ना्‌ा सह इकाईयों के साथ रणनीतिक गठबंधन तैयार कर फोकस गतिविधियों के माध्यम से एकजुट होकर समन्वित सामूहिक प्रयास है। बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा, समस्त थानों के थाना प्रभारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय महिला बाल विकास विभाग, सहायक संचालक महिला बाल विकास आषीष द्विवेदी, नगर निगम क्षेत्र के जोन प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Topics

Latest News