MP NEWS : अनुकंपा नियुक्ति वालों के लिए ये जरुरी खबर, सरकार बदलने जा रही ये सारे नियम

 

MP NEWS : अनुकंपा नियुक्ति वालों के लिए ये जरुरी खबर, सरकार बदलने जा रही ये सारे नियम

भोपाल। अनुकंपा नियुक्ति वालों के लिए ये जरुरी खबर है। अब मध्य प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति  के प्रावधानों में कुछ बदलाव कर इसे और व्यावहारिक बनाने जा रही है। जी हां इस प्रकिया के तहत नौकरी  लेने वाले व्यक्ति को माता-पिता के साथ अपने आश्रित छोटे भाई-बहनों की भी देखरेख करनी होगी। राज्य सरकार अनुकंपा के प्रावधानों को और व्यावहारिक करने जा रही है। इससे न केवल नौकरी मिलने में विलंब नहीं होगा, बल्कि परिवारों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

तैयार हो चुका है खाका

जानकारी के लिए बता दें कि लंबे समय से यह मांग उठ रही थी कि अनुकंपा नियुक्ति की शर्तों के कारण मामले पेंडिंग होते जा रहे हैं। जिन लोगों को नियुक्ति पत्र देना है उनके लिए पद नहीं मिल रहे हैं, लेकिन अब समाधान निकल आया है। पूरे मध्यप्रदेश में अभी करीब 8000 से 10000 मामले वर्षों से पेंडिग हैं। बनाए गए नए प्रावधानों के हिसाब से खाका तैयार कर लिया गया है। इसे शासन को भी भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद कैबिनेट में लाया जाएगा।

इसे भी किया गया शामिल

वहीं दूसरी ओर अभी अधिकारी-कर्मचारी पति के निधन पर पत्नी को 45 वर्ष तक अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता थी। यदि पत्नी सर्विस में है और उसका निधन हो जाता है तो पति के लिए आयु की यह छूट नहीं थी। इसे अब नए प्रावधानों में शामिल किया गया है।

Related Topics

Latest News