MP : इस जिले में टोटल LOCKDOWN का ऐलान, नहीं चलेंगी बसें..सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा जारी

 

MP : इस जिले में टोटल LOCKDOWN का ऐलान, नहीं चलेंगी बसें..सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा जारी

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में आज टोटल लॉकडाउन रहेगा जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं पर ही छूट रहेगी। यात्री बसों का संचालन भी बंद रहेगा। 

आपको बता दें मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। हालात को काबू करने के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन उपाय कर रही है। बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश के 12 जिलों और दो शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, खरगोन और रतलाम के बाद अब विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिले में रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। वहीं, सौंसर शहर में सरकार ने लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। जब​कि बड़वानी जिले के व्यापारियों और रहवासियों ने स्वत: फैसला लेते हुए यह तय किया है कि वरला क्षेत्र में 3 दिन का लॉकडाउन रहेगा। यानि क्षेत्र में शनिवार, रविवार, सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 2091 कोरोना मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश में अब तक 3937 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश में कल 1048 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 82 हजार 262 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में अब तक 2 लाख 68 हजार 290 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12038 हो गई है। शुक्रवार को इंदौर- 612 तो भोपाल- 425 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

Related Topics

Latest News