REWA : लॉकडाउन जैसा रहा होली का नज़ारा, चप्पे चप्पे पर होती रही पुलिस पेट्रोलिंग : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

 

REWA : लॉकडाउन जैसा रहा होली का नज़ारा, चप्पे चप्पे पर होती रही पुलिस पेट्रोलिंग : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रीवा। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रीवा जिले की पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है,कल शाम से ही पूरे शहर में बैरिकेडिंग कर दी गई है,विभिन्न पॉइंट पर पुलिस वाहन को रोककर जांच कर रही है।शहर के थानों के अलावा पीटीएस और एसएएफ बल भी तैनात किया गया है,साथ ही मोबाइल पार्टियां भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

REWA : लॉकडाउन जैसा रहा होली का नज़ारा, चप्पे चप्पे पर होती रही पुलिस पेट्रोलिंग : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

तीन सवारी घूमते मिले तो जब्त होंगे वाहन

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहन में तीन सवारी मिले तो वाहन जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं, शहर के साथ ही पूरे रीवा जिले भर में चेकिंग पॉइंट बनाये गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया जाएगा और नशा करना पाया गया तो उन पर भी सख्त कार्यवाही होगी। 

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने की आमजन से अपील 

                  

REWA : लॉकडाउन जैसा रहा होली का नज़ारा, चप्पे चप्पे पर होती रही पुलिस पेट्रोलिंग : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

लॉकडाउन जैसा शहर का नजारा

रंग के दिन आज शहर एवं पूरे रीवा जिले में लॉकडाउन जैसा नजारा देखने को मिल रहा है,शासन एवं प्रशासन की अपील का असर सीधा आमजन में देखा जा रहा है, कोरोना को देखते हुए लोग घर मे ही होली मना रहे हैं,दुकानें बंद है, सड़कें सूनी हैं लॉकडाउन जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।

REWA : लॉकडाउन जैसा रहा होली का नज़ारा, चप्पे चप्पे पर होती रही पुलिस पेट्रोलिंग : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

Related Topics

Latest News