REWA : 60 लाख की लूट का पर्दाफाश, बहनोई ही निकला लुटेरा : तीन आरोपी गिरफ्तार

 

REWA : 60 लाख की लूट का पर्दाफाश, बहनोई ही निकला लुटेरा : तीन आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली/रीवा  सिंगरौली जिले के एनसीएल कालोनी में हुई लूट का पुलिस ने पदार्फाश कर दिया है। लूट के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूट का मुख्य आरोपी अनिल मेहिर है। उसके साथ ही राजेश और विष्णु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुदीप मेहिर की पत्नी दयावंती मेहिर का बहनोई यानि कि उसके छोटी बहन का पति अनिल मेहिर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। वह ओडिशा से अपने दो साथियों के साथ अपने साढू सुदीप मेहिर के घर पहुचा था। घर में मौजूद साली दयावंती का हाथ-पांव बाध कर घर में रखे नकदी पैसे और सोने चांदी के आभूषण लूट ले गया था।

महिला ने बहन से बताया था : बताया जा रहा है कि सुदीप मेहिर की पत्नी ने अपनी छोटी बहन को घर में रखे पैसे और आभूषण होने की बात बताई थी। यह बात छोटी बहन के पति आरोपी अनिल मेहिर ने सुन लिया और वह लूट जैसी घटना की योजना बना डाला।

घटना पर एक नजर : जिले के जयंत इलाके के एनसीएल परियोजना में काम करने वाले सुदीप मेहिर ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी दमयंती मेहिर और बच्चे घर पर थे। इसी दौरान दो नकाबपोश अज्ञात लुटेरे उनके घर पहुंच गये। महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने हाउस मेंटेनेंस करने के बहाने दरवाजा खुलवाया था। वह जब तक कुछ समझ पाती इसी बीच वे घर के अंदर घुस आये और धमकाते हुये दरवाजा अंदर बंद कर दिया। उन्होंने महिला को रस्सी से कस कर घर में रखे हुये रूपये और आभूषण लूट ले गये थे।

लूट की घटना का पर्दाफाश हो चुका है। आरोपित गिरफ्तार हो गए हैं। घटना में सगे रिश्तेदार ही आरोपित थे।

वीरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली।

Related Topics

Latest News