सतना में 24 घंटे के अंदर 9 कोरोना संक्रमितों की मौत , 192 नए पॉजिटिव केस आए

 

सतना में 24 घंटे के अंदर 9 कोरोना संक्रमितों की मौत , 192 नए पॉजिटिव केस आए

सतना। सतना जिले में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हर दिन यहां आधा दर्जन से एक दर्जन के बीच में लोग मर रहे है। गुरुवार को जिलेभर में 24 घंटे के भीतर 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं बीते दिन 192 नए पॉजिटिव केस सामने आए है।

जिला अस्पताल में 39, तो सिविल अस्पताल मैहर में 53 नए संक्रमित आए है। इसी तरह सिविल अस्पताल अमरपाटन में 7, रामनगर में 17, नागौद में 8, उचेहरा में 20, रामपुर बाघेलान में चार, मझगवां में 5, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र टिकुरिया टोला में 13 और बिरला अस्पताल में 24 मरीजों से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है।

इन लोगों ने गंवाई जान

1. धवारी निवासी पीड़ित की देर रात तबीयत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो सांसे थम गई।

2. बगहा निवासी वृद्ध को परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। लेकिन गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि बाद में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।

3. मैहर क्षेत्र के आमातारा निवासी की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हुई।

4. शहर के शास्त्री चौक स्थित नामी होटल संचालक को सांस लेने में तकलीफ होने पर दूसरे शहर में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

5. महिला की तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। उसका आक्सीजन लेवल गिरता जा रहा था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

6. महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती कराया गया था। जहां सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

7. नामी उद्यमी के भाई बीते दिनों संक्रमण की चपेट में आ गए थें। उन्हें जबलपुर में भर्ती कराया गया था। पीड़ित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

8. रामनगर निवासी पीड़ित की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद होम आइसोलेशन की सलाह दी थी। गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हुई और वह दम तोड़ दिया।

9. बिरसिंहपुर के व्यापारी को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया था। उसने इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया।

Related Topics

Latest News