SATNA : कोरोना संक्रमण से बुधवार को एक दिन में 9 की मौत, 419 नए पॉजिटिव केस मिले

 

SATNA : कोरोना संक्रमण से बुधवार को एक दिन में 9 की मौत, 419 नए पॉजिटिव केस मिले

सतना। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सतना जिले के लिए जानलेवा साबित हो रही है। यहां बुधवार को कोविड 19 के संक्रमण से 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अकेले जिला अस्पताल में 6 लोगों ने दम तोड़ा। सिविल अस्पताल मैहर, सतना और जबलपुर के निजी अस्पतालों में एक-एक की मौत हुई है। ओवर हाल अब तक सतना जिले में 152 लोगों की मौतें हो चुकी है। हालांकि सरकारी आंकड़े 50 मौत ही बता रहे हैं।

बता दें कि बुधवार को जिलेभर में 419 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। रीवा की आरटीपीसीआर जांच में 269 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि जिले के 19 फीवर क्लीनिक में हुई रैपिड एंटीजन जांच में 150 नए मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है।

ऐसे हुई मौत

1. जवाहर नगर निवासी महिला ने तोड़ा दम।

2. मैहर निवासी पीड़ित की सतना में हुई मौत।

3. भरहुत नगर निवासी की जिला अस्पताल में मौत।

4. फूलचंन्द्र चौक निवासी वृद्ध की मौत।

5. ऑक्सीजन के कारण बाजार में एक मौत।

6. सांस लेते समय दिक्कत, दम घुटने से गई जान।

7. मैहर सिविल अस्पताल में एक वृद्ध की थमी सांसे।

8. आक्सीजन लेवल कम होने से निजी अस्पताल में महिला की मौत।

9. मैहर के व्यापारी की जबलपुर में मौत।

कोरोना बुलेटिन में दिखा कुछ और

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी कोरोना बुलेटिन में सतना जिले में 292 पॉजिटिव केस मिले। ओवरहाल एक्टिव केसों की संख्या 1234 दिखाई गई। जबकि जिले में कुल मृत्यु के प्रकरण 50 ही बने हुए हैं। वहीं 211 लोग स्वास्थ्य होकर अपने अपने घर चले गए है। अब तक जिले भर में कुल 5978 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 4694 स्वस्थ हुए हैं। जिले भर में कोरोना वैक्सीन 192407 लोगों को लगाई जा चुकी है।

Related Topics

Latest News