MP : रूह कंपा देने वाली घटना : रेप की झूठी रिपोर्ट नहीं लिखाने पर 2 घंटे तक सीने और हाथ-पैर पर गरम रॉड से दागता रहा पति : फिर ..

 

MP : रूह कंपा देने वाली घटना : रेप की झूठी रिपोर्ट नहीं लिखाने पर 2 घंटे तक सीने और हाथ-पैर पर गरम रॉड से दागता रहा पति : फिर  ..

गुना जिले के सिरसी थाना अंतर्गत पति द्वारा पत्नी को रूह कंपा देने वाली यातना देने का वीडियो सामने आया है। एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 की झूठी रिपोर्ट लिखवाने से मना करने पर पति ने पत्नी को 2 घंटे तक गरम रॉड से दागा था।

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना 30 मार्च की है। उसके 2 दिन बाद महिला सिरसी थाने पहुंची थी, जहां पर मामला दर्ज कर लिया गया था। महिला की रिपोर्ट पर उस समय के तथ्यों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। एक-दो दिन में एक्सपर्ट डॉक्टरों की रिपोर्ट मिल जाएगी। उसी आधार पर जरूरत होगी तो धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

यह था मामला

30 मार्च को सिरसी थाने के तहत एक महिला से उसके पति द्वारा अन्य व्यक्ति पर धारा 376 का झूठा प्रकरण दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। महिला द्वारा जब इसके लिए मना किया गया तो पति ने महिला के पेट पर पैर रखकर उसे चूल्हे के पास लिटाया। वहीं रॉड को गरम करके महिला के हाथ और पेट पर 2 घंटों तक गरम रॉड से दाग लगाता रहा। महिला बमुश्किल अपनी जान बचाकर वहां से अपने जीजा के यहां पहुंची। इसके बाद वहीं अपनी मां और भाई को बुला लिया था। घटना के दो दिन बाद महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह था झूठी रिपोर्ट लिखाने का कारण

मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों का लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले महिला के पति खलील ने सुनील शिकारी की मोटरसायकिल को टक्कर मार दी थी। इसकी शिकायत सुनील ने थाने में की थी, जिसके कारण खलील काफी परेशान हुआ। 8 माह पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद गांववालों ने समझौता कराया था। इसी कारण पति अपनी पत्नी से उक्त व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के लिए दबाव बना रहा था। दोनों पर मारपीट के पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं।

Related Topics

Latest News