MP : तेज रफ्तार कार पुलिया से नीचे गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

 

MP : तेज रफ्तार कार पुलिया से नीचे गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

रायसेन, मध्यप्रदेश। रायसेन में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। दोनों का उपचार जिला अस्पताल चल रहा है।

हादसा खरबई के जाखा पुल के पास का है। जानकारी के अनुसार जाखा पुल के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे बेरिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में कार की चपेट में आने से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे में दो अन्य घायल हुए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार जारी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है .

Related Topics

Latest News