MP : राजधानी सहित पूरे प्रदेश में LOCKDOWN, सिर्फ जरुरी सेवाएं रहेंगी चालू

 

MP : राजधानी सहित पूरे प्रदेश में LOCKDOWN, सिर्फ जरुरी सेवाएं रहेंगी चालू

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज लॉकडाउन रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है। पहले 12 जिलों में लॉकडाउन लगाया गया था।

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसके चलते सरकार ने हर रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान केवल जरुरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। वैक्सीन लगवाने जाने-वालों को छूट दी जाएगी। 

बता दें मध्यप्रदेश में शनिवार को 2839 नए कोरोना मरीज मिले हैं, मध्यप्रदेश में अब तक 3 लाख 3 हजार 673  मरीज मिल चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हुई है, मध्यप्रदेश में अब तक  4029  मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

शनिवार को 1791 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 79 हजार 275 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पूरे मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20369 है। इंदौर में आज 708 , भोपाल में 502 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

Related Topics

Latest News