REWA : कोरोना की चैन तोड़ने जगह जगह पुलिस का प्रयास जारी, आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात : कर्फ्यू का पालन करवाने शहर मेे दौड़ेगी 12 मोबाइल पार्टियां

 

                REWA : कोरोना की चैन तोड़ने जगह जगह पुलिस का प्रयास जारी, आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात : कर्फ्यू का पालन करवाने शहर मेे दौड़ेगी 12 मोबाइल पार्टियां

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। पूरे देश की तरह रीवा जिले में भी कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने तीन दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

REWA : कोरोना की चैन तोड़ने जगह जगह पुलिस का प्रयास जारी, आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात : कर्फ्यू का पालन करवाने शहर मेे दौड़ेगी 12 मोबाइल पार्टियां

इस लॉक डाउन में यदि आम लोगों ने सहयोग किया और सख्ती से इसका पालन कर घर में रहे तो कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए यह काफी कारगर होगा। तीन दिनों के लिए आप अपने आप को घर में कैद कर ले। दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी किसी से भी तीन दिनों के लिए नहीं मिलना है। अगर मेडिकल इमरजेंसी नहीं है तो घर से किसी हालत में न निकले।

REWA : कोरोना की चैन तोड़ने जगह जगह पुलिस का प्रयास जारी, आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात : कर्फ्यू का पालन करवाने शहर मेे दौड़ेगी 12 मोबाइल पार्टियां

आइजी उमेश जोगा डीआईजी अनिल कुशवाहा, कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के सख्त निर्देशन पर आज से आगामी तीन दिवस तक पूर्णत कर्फ्यू का पालन करवाने जिले की लगभग सभी थाना पुलिस सुबह से ही चाक चौबंद व्यवस्था में जुट गई। आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात,एवम शहर मेे 12 मोबाइल पार्टियां भी दौड़ेगी। 

REWA : कोरोना की चैन तोड़ने जगह जगह पुलिस का प्रयास जारी, आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात : कर्फ्यू का पालन करवाने शहर मेे दौड़ेगी 12 मोबाइल पार्टियां

इन थानों की पुलिस उतरी मैदान में 

सिरमौर थाना, बिछिया थाना,सामान थाना, अमहिया, मऊगंज थाना, बैकुंठपुर थाना,हनुमना थाना,चाकघाट,सेमरिया,गुढ़,साग रा,गोविंदगढ़,चोरहटा,थाना,जवा,पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मेे पूर्णत कर्फ्यू का पालन करवाने उतरी सुबह से ही।

3 दिन करें वो काम जिसे करने के लिए कभी समय नहीं मिला 

प्रशासन द्वारा घोषित संपूर्ण लॉकडाउन का फायदा उठाकर आप वह काम कर सकते हैं जिसे करने के लिए आपको कभी समय नहीं मिला। आप अपने बच्चों को समय दे सकते हैं। उनके साथ खेल सकते हैं और उन्हें बैठाकर पढ़ा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। काम की भाग दौड़ में हम परिवार को समय नहीं देते। परिवार के सदस्यों के इस शिकायत को आप दूर कर सकते हैं।

सुबह 6 बजे से निकला पुलिस बल रीवा के चारों कोने का किया निरीक्षण

आईजी उमेश जोगा के निर्देशानुसार  सड़क पर उतरे डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह एडिशनल एसपी विजय डावर सीएसपी सच्चितानंद डीएसपी बी पी सिंह किए शहर का निरीक्षण अनावश्यक घूमने वालों पर की कार्यवाही एवं 3 दिन का सख्त कोरोना कर्फ्यू पालन करने का किया जनता से निवेदन। 

REWA : कोरोना की चैन तोड़ने जगह जगह पुलिस का प्रयास जारी, आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात : कर्फ्यू का पालन करवाने शहर मेे दौड़ेगी 12 मोबाइल पार्टियां

थाना बिछिया पुलिस द्वारा गोविंदगढ़ रोड मुख्य मार्ग में लगाई गई लॉकडाउन चेकिंग अभियान,थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद पूर्णत कर्फ्यू का पालन करवाने में जुटी पुलिस। 

REWA : कोरोना की चैन तोड़ने जगह जगह पुलिस का प्रयास जारी, आधा सैकड़ा से अधिक जगहों पर पुलिस बल तैनात : कर्फ्यू का पालन करवाने शहर मेे दौड़ेगी 12 मोबाइल पार्टियां

तीन दिवस के संपूर्ण लॉकडाउन के तहत चौकी प्रभारी रघुनाथगंज पुष्पेंद्र सिंह यादव एवं स्टाफ  के द्वारा रघुनाथगंज कस्बा एवं आसपास क्षेत्रों  में सख्ती से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related Topics

Latest News