REWA : जेल से छूटे आरोपी पर संदेह, रेप पीड़ित युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश : हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

 

REWA : जेल से छूटे आरोपी पर संदेह, रेप पीड़ित युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश : हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रीवा। मऊगंज थाना क्षेत्र के गांव में युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। युवती रेप पीड़ित है। आरोपी ने उसके कमरे में आग लगा दी। जैसे-तैसे उसे बचाया गया। युवती को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में जब युवती नाबालिग थी, तब गांव के युवक ने उसका यौन शोषण किया था। जब वह गर्भवती हो गई, तो घरवालों को पता चला। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भे​ज दिया। दो साल जेल में रहने के बाद आरोपी को अप्रैल 2020 में जमानत मिल गई।

पीड़ित की मानें, तो रात में वह घर के अंदर सो रही थी। माता-पिता आंगन में सो रहे थे। भाई बगल के कमरे में सो रहा था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक से आग जलने लगी। आग लगने से पहले केरोसिन डाला गया था। ऐसे में आग धधक उठी। लपटों के बीच माता-पिता ने बेटी की आवाज सुनकर दौड़े।

उधर, आग लगाने वाले को ​भी देखा, लेकिन अगर घर वाले आरोपी को पकड़ते, तो बेटी जल जाती। उन्होंने जैसे-तैसे बेटी को बचाया। हालांकि तब तक वह झुलस चुकी थी। आनन-फानन में परिजन मऊगंज अस्पताल ले जाया गया। यहां से संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अलसुबह खेत जाने वाले थे

युवती और उसकी मां का आरोप है, आरोपी उसके गांव का ही राजेश यादव है। उसे मालूम था, शुक्रवार अलसुबह घर वालों को खेत पर काम करने जाना है। इसी बीच आरोपी राजेश यादव घर में घुस आया। बेटी को आग लगा दी। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी भाग गया। युवती की मां ने बताया, आरोपी ने तीन साल पहले बेटी का यौन शोषण किया था। जेल जाने के बाद वह रंजिश रखता था।

मां-बेटी ने दिया पुलिस से कहा-

एएसपी विजय डाबर ने बताया, शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के बयान लिए हैं। हालांकि पीड़ित ने आग लगाते समय किसी को देखा नहीं है, लेकिन दुष्कर्म के आरोपी पर ही संदेह जता रही है। बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Topics

Latest News