संक्रमण से बचना है तो पहेनिये डबल मास्क : पहले सर्जिकल मास्क पहने, उसके ऊपर कपड़े का मास्क होना चाहिए

 

संक्रमण से बचना है तो पहेनिये डबल मास्क : पहले सर्जिकल मास्क पहने, उसके ऊपर कपड़े का मास्क होना चाहिए

सिंगल की अपेक्षा डबल मास्क बेहतर सुरक्षा देते हैं। बशर्ते एक मास्क कपड़े का और दूसरा सर्जिकल होना चाहिए। सेंटर फॉर डिसीज कन्ट्रोल (सीडीसी) के अनुसार सिंगल सर्जिकल मास्क 56.1 प्रतिशत सुरक्षा देता है, सिंगल कपड़े का मास्क 51.4 प्रतिशत सुरक्षा देता है। अगर दोनों को मिलाकर लगाएंगे तो 85% सुरक्षा मिलती है। आपको यह ध्यान रखना है कि दो मास्क लगाकर आप अच्छे से सांस ले पा रहे हों। आप अच्छे से बात कर पा रहे हो। दोनों मास्क पहनकर चहल कदमी करें इस दौरान सांस न फूले। इन बातों का ध्यान रखना जरूरी।

क्या नहीं करना है

दो सर्जिकल मास्क एक साथ न पहने।

एन-95 मास्क के साथ दूसरा मास्क नहीं पहनना है।

डिटर्जेंट से मास्क नहीं धोना है।

Related Topics

Latest News