CORONA UPDATE : लगातार चौथे दिन 3 लाख से ज्यादा नए केस, 2761 लोगों की जान गई; 2.15 लाख मरीज ठीक भी हुए

 
CORONA UPDATE : लगातार चौथे दिन 3 लाख से ज्यादा नए केस, 2761 लोगों की जान गई; 2.15 लाख मरीज ठीक भी हुए

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। शनिवार को रिकॉर्ड 3 लाख 48 हजार 979 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। यह लगातार चौथ दिन रहा, जब देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 2 लाख 15 हजार 803 लोगों ने कोरोना को मात दी।

वहीं, मौत के आंकड़ों की बात करें, तो बीते दिन देश में 2761 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में रिकॉर्ड की गईं, यहां 676 लोगों ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर दिल्ली में भी 357 लोगों की मौत हुई।

एक्टिव मरीज अब 26 लाख के पार

देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या 26 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 26 लाख 74 हजार 287 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को इसमें 1 लाख 30 हजार 199 की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.48 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,761

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.15 लाख 

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.69 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.40 करोड़

अब तक कुल मौत: 1.92 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों कुल की संख्या: 26.74 लाख

कोरोना अपडेट्स

देश में कोरोना के आंकड़ों में भले ही काफी तेजी देखने को मिली हो, लेकिन आबादी के लिहाज से देखें तो अभी भारत काफी अच्छी स्थिति में है। इस मामले में हम दुनिया में 119वें नंबर पर हैं, जहां सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 10 लाख की आबादी में 11,936 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और 136 लोगों की मौत हो रही है। इतनी ही आबादी में अमेरिका में 98,000 बहरीन में 96,000, इजराइल में 91,000, फ्रांस में 83,000, बेल्जियम में 82,000, स्पेन में 74,000 और ब्राजील में 66,000 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेल दो दिनों से गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। आज भी एक उद्घाटन समारोह में वो शाह के साथ मौजूद थे। गुजरात के CM विजय रूपाणी भी यहां मौजूद थे।

फोटो उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की है। यहां कोरोना से दम तोड़ रहे लोगों का शव अस्पताल के बाहर कुछ यूं रखा जा रहा है। सरकारी आंकड़ों में यहां हर दिन 10-15 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है, लेकिन श्मशाम घाटों और कब्रिस्तानों में हर रोज ऐसी करीब 200-250 लाशें पहुंच रहीं हैं।

फोटो उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की है। यहां कोरोना से दम तोड़ रहे लोगों का शव अस्पताल के बाहर कुछ यूं रखा जा रहा है। सरकारी आंकड़ों में यहां हर दिन 10-15 लोगों की कोरोना से मौत हो रही है, लेकिन श्मशाम घाटों और कब्रिस्तानों में हर रोज ऐसी करीब 200-250 लाशें पहुंच रहीं हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 67,160 लोग संक्रमित पाए गए। 63,818 लोग रिकवर हुए और 676 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 28 हजार 836 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34 लाख 68 हजार 610 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 928 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 94 हजार 480 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तरप्रदेश

यहां शनिवार को 38,055 लोग संक्रमित पाए गए। 23,231 लोग रिकवर हुए और 223 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 51 हजार 314 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 52 हजार 211 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,959 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 88 हजार 144 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 22,695 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 23,572 लोग ठीक हुए और 357 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 04 हजार 782 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 97 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,898 मरीजों की मौत हो चुकी है। 93,080 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां शनिवार को 16,731 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 17,029 लोग ठीक हुए और 218 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 39 हजार 696 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 9 हजार 622 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,111 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 22 हजार 963 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में शनिवार को 14,097 लोग संक्रमित मिले। 6,479 लोग रिकवर हुए और 152 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 81 हजार 737 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 67 हजार 972 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,171 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,07,594 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

शनिवार को राज्य में 12,918 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,091 लोग ठीक हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 85 हजार 703 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 91 हजार 299 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,041 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,363 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Related Topics

Latest News