CORONA UPDATES : कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखते हुए नीति आयोग की सलाह, अब घरों में भी मास्क लगा कर रहें लोग

 


CORONA UPDATES : कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखते हुए नीति आयोग की सलाह, अब घरों में भी मास्क लगा कर रहें लोग

समाचारा एजेंसी PTI के मुताबिक कोरोना का दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने सलाह दी है कि इससे बचने के लिए लोग घरों में भी मास्क लगा कर रहें। उधर, देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,52,991 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 2812 लोगों ने जान गंवाई है। 2,19,272 स्वस्थ्य भी हुए हैं। इस तरह देश में कोरोना महामारी के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है। इनमें से 1,43,04,382 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों का कुल आंकड़ा 1,95,123 पहुंच गया है। देशभर में अभी 28,13,658 एक्टिव केस हैं। इस बीच, कर्नाटक सरकार ने 14 दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। ये पाबंदियां 27 अप्रैल रात 9 बजे से लागू होंगी। इस दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक आम लोगो को बाहर निकलने की अनुमति होगी। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से जुड़ींं कैब सेवाएं चलती रहेंगी।

मदद के लिए आगे आए सत्य नडेला और सुंदर पिचाई

भारत के हालात पर दुनियाभर में चिंता जताई जा रही है। अब दो अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के सीईओ ने भी मदद पहुंचाने का वादा किया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने मौजूदा स्थिति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में उत्पन्न हुई स्थिति से दुखी हैं और राहत उपायों में मदद करने व ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद का वादा करते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी मदद का वादा किया है

मुश्किल वक्त में भारत को मिला दुनिया का साथ, तिरंगे के रंग में रंगी बुर्ज खलीफा

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां के हालात देख बाकी देश भी सहम गए हैं। अमरिका, रूस, फ्रांस, यूएई, यहां तक कि चीन और पाकिस्तान ने भी मुश्किल वक्त में भारत का समर्थन किया है। भारत को समर्थन देने के लिए UAE के दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से प्रज्जवलित किया गया। रविवार रात बुर्ज खलीफा के साथ-साथ ‘आबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी’ के मुख्यालय पर भी भारतीय झंडे को प्रज्जवलित किया गया। साथ ही ‘भारत हिम्मत बनाए रखो’ का संदेश दिया गया। 

Related Topics

Latest News