CG NEWS : दादागिरी करने एवं युवक को थप्पड़ मारकर मोबाइल तोड़ने वाले कलेक्टर को CM ने तत्काल प्रभाव से हटाया : वीडियो वायरल

 

        CG NEWS : दादागिरी करने एवं युवक को थप्पड़ मारकर मोबाइल तोड़ने वाले कलेक्टर को CM ने तत्काल प्रभाव से हटाया : वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। दरअसर, कलेक्टर की दादागीरी का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वे कोरोना टेस्ट कराकर आ रहे एक युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे थे। यही नहीं, उन्होंने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था और पुलिस से उसकी पिटाई भी कराई थी। मुख्यमंत्री ने उन्होंने घटना दुख जताया और इसे निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

              

वीडियो में कलेक्टर पुलिसकर्मियों से कहते दिखे कि ये रिकॉर्डिंग कर रहा है। देख रहे हो इसे… ये साहब का इशारा था, जिसे खाकीधारी समझ गए। जवान ने डंडा लिया और कलेक्टर के सामने खड़े लड़के की पिटाई कर दी। लड़का कहता रहा कि भगवान की कसम ये पर्ची देख लीजिए, मैं टेस्ट करवाकर आ रहा हूं। फिर भी कलेक्टर ये कहकर निकल गए कि इस पर क़क्ष्ङ करवाओ।

मेरी मर्जी .. मैं कलेक्टर हूँ . : जनसंपर्क अधिकारी काे ट्रांसफर कर रिलीव किया, जनसंपर्क आयुक्त बोले: कलेक्टर को अधिकार ही नहीं

कलेक्टर सुबह से ही गुस्से में थे। लॉकडाउन की गश्त में मिलने वाले आम लोगों को पुलिस से पिटवा रहे थे। जिस पर दया आ रही थी उसे चालान के बाद छोड़ दे रहे थे। एक अन्य घटना में चेकिंग के दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रोका। उसने अपना आई-कार्ड दिखाया, कलेक्टर साहब का दिमाग गरम था। कार्ड को दरकिनार कर पुलिस जवान से बोले क्या देख रहे हो लगाओ एक डंडा। हड़बड़ा कर युवक बाइक से उतरा बोला सर..सर मेरी कोविड में ड्यूटी लगी है कर्मचारी हूं। तो दूसरे अफसरों ने उसे जाने दिया।

Related Topics

Latest News