REWA : लॉकडाउन का उल्लंघन कर नेहरु नगर में खुली दुकान पर FIR हुआ दर्ज

 

REWA : लॉकडाउन का उल्लंघन कर नेहरु नगर में खुली दुकान पर FIR हुआ दर्ज

रीवा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिह एवं नगर पुलिस अधीक्षक एस.एन.प्रसाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम ने लाकडाउन के दौरान नेहरु नगर मे पाण्डेय किराना स्टोर खुली पाये जाने पर दुकान मालिक सूर्यवली पाण्डेय पिता शिवाकान्त पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी नेहरु नगर एल.आई.जी. 3/21 थाना समान जिला के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराया । 

बताया गया है कि दुकान खोलने की परमीशन/वैधानिक कागजात चाहा गया जो कुछ नही होना बताया, मौके पर पंचनामा तैयार कर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला रीवा के आदेश क्रमांक 201/2021 प्रवा.कले./2021 रीवा दिनांक 17.05.21 द्वारा धारा 144 द.प्र.स. का उल्लघंन करते पाये जाने पर आरोपी सूर्यवली पाण्डेय पिता शिवाकान्त पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी नेहरु नगर एल.आई.जी. 3/21 थाना समान जिला रीवा के विरुद्ध थाना समान मे अप.क्र. 171/21 धारा 188,269,270,271 ताहि एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(बी) तथा महामारी अधिनियम 1897 की धारा 03 के तहत एफआईआर दर्ज की गई साथ ही किराना दुकान को दिनांक 31/05/21 तक सील कर दिया गया है।

नाम आरोपी : सूर्यवली पाण्डेय पिता शिवाकान्त पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी नेहरु नगर एल.आई.जी. 3/21 थाना समान जिला रीवा 

महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता,सउनि अम्बरीश द्विवेदी, प्र.आर. मासूद खान,प्र.आर. 480 विनोद तिवारी, प्र.आर.859 आर.डी. पटेल, आर.चालक 06 जयनारायण शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Topics

Latest News