REWA : दो चचेरे भाई की मौत : तेज बारिश के कारण झोपड़ी में छिप गए, तभी गिर गई गाज

 

REWA : दो चचेरे भाई की मौत : तेज बारिश के कारण झोपड़ी में छिप गए, तभी गिर गई गाज

रीवा। बुधवार शाम आकाशीय बिजली ने विंध्य क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। यहां नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बंधवा बर्रोहा से लौरी गांव लौट रहे दो चचेरे भाइयों पर बिजली गिर गई। बुरी तरह झुलसने से दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शव गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिए गए। जहां गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

संक्रमित युवक की पानी फुल्की खाकर 11 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने सभी मार्गों को सील कराते हुए रेड जाेन किया घोषित

गंगेव चौकी प्रभारी गौरी शंकर ने बताया, दोपहर में पुष्पराज कुमार (15) पिता श्यामलाल कुशवाहा निवासी लौरी थाना गढ़ और उसका चचेरा भाई अजय कुशवाहा (14) पिता केदार प्रसाद कुशवाहा निवासी लौरी गांव अपने मामा के घर नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बंधवा बर्रोहा गए थे। शाम को दोनों साइकिल से घर लौटने लगे। शाम 6 बजे रास्ते में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। तब वे बर्रोहा गांव में सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में घुस गए, तभी बिजली गिरी और दोनों बुरी तरह झुलस गए।

चाचा ने देखा शव

पुलिस ने बताया, घटना के बाद मृतक बच्चों का चाचा प्याज खरीदी कर लौट रहा था। झोपड़ी के पास साइकिल देखकर रुक गया। आसपास के लोगों ने बताया कि अभी गाज गिरने से दो किशोर बच्चों की मौत हो गई है। ऐसे में वह मौके पर पहुंचकर देखा, तो दोनों मृतक उसके भतीजे निगले। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

Related Topics

Latest News