औरतों को कितनी उम्र तक से*स करने की इच्छा होती हैं?

 
image

आमतौर पर जब महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती है तो वह बहुत ही कम यौन रुप से सक्रिय रह पाती हैं और से*स में उनकी दिलचस्पी घटने लगती है। लेकिन अभी भी ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो 60 या इससे अधिक उम्र होने के बावजूद लगातार से*स करती हैं और अपने यौन इच्छाओं को बनाए रखी हैं। हाल ही में हुए रिसर्च से पता चलता है कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ही उनकी यौन इच्छाओं को प्रभावित करता है। लेकिन अब महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सक्रिय हो गई हैं हालांकि बहुत से लोग अब भी जानना चाहते हैं कि महिलाओं का से*स करने का मन किस उम्र तक होता है। और किस उम्र में महिलाएं सबसे ज्यादा से*स को इंजाय करती हैं।

अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल है तो इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि औरतों को कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं?

विषय सूची

  • इस उम्र में कम हो जाती है से*स की इच्छा
  • उम्र के साथ ऐसे बदलती है महिलाओं के से*स की इच्छा
  • मेनोपॉज के कारण घटती है महिलाओं के से*स की इच्छा
  • चिकित्सा प्रक्रिया से महिलाओं की से*स इच्छा प्रभावित होती है
  • स्वास्थ्य समस्याओं से कम होती है महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा 
  • वृद्धावस्था की धारणा से*स को प्रभावित करती है
  • असंयम के कारण संभोग की इच्छा घटती है
  • अर्थराइटिस संभोग की इच्छा घटाती है
  • स्ट्रोक के कारण महिलाओं में नहीं होती से*स की इच्छा

इस उम्र में कम हो जाती है से*स की इच्छा

एक शोध में यौन रुप से सक्रिय 16 से 74 वर्ष की सात हजार महिलाओं को शामिल किया गया। इसके बाद काफी गहरायी से शोध करने पर यह निष्कर्ष निकला की 16 से 40 वर्ष की उम्र में महिलाओं को संभोग करने में अत्यधिक आनंद आता है। वैसे तो 55 से 60 वर्ष की उम्र तक महिलाओं को संबंध बनाने की इच्छा होती है लेकिन चूंकि 45 से 52 वर्ष के बीच की उम्र मेनोपॉज की होती है जिसके कारण शरीर में आए अचानक तीव्र हार्मोनल परिवर्तन के कारण महिलाओं की से*स लाइफ बहुत प्रभावित होती है लेकिन इसके बावजूद भी ज्यादातर महिलाएं 60 या इससे अधिक उम्र तक सेक्स करने की इच्छा रखती हैं।

लेकिन 65 की उम्र के बाद बहुत ही कम महिलाएं नियमित रुप से से*स कर पाती हैं या बहुत अधिक सक्रिय रह पाती हैं। हालांकि विदेशों में 74 या इससे अधिक उम्र तक महिलाएं यौन रूप से सक्रिय होती हैं और संबंध बनाना चाहती हैं।

उम्र के साथ ऐसे बदलती है महिलाओं के से*स की इच्छा 

आमतौर पर ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से उम्र बढ़ने पर महिलाओं के संबंध बनाने की इच्छा प्रभावित होती है। हालांकि अलग अलग महिलाओं के लिए अलग अलग कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइये जानते हैं से*स की इच्छा को कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं।

मेनोपॉज के कारण घटती है महिलाओं के से*स की इच्छा 

रजोनिवृत्ति (Menopause) के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर घट जाता है। एस्ट्रोजन का लेवल घटने के कारण महिलाओं के प्रजनन अंगों (reproductive organs) की मोटाई और आकार कम हो जाता है। जिसके परिणामस्वरुप योनि के ऊत्तक पतले हो जाते हैं और इनका लचीलापन (elasticity) खत्म हो जाता है। इसके अलावा क्लिटोरिस, योनि और लेबियन ऊतक का आकार घट जाता है एवं गर्भाशय ग्रीवा (cervix), गर्भाशय एवं अंडाशय के आकार में कमी हो जाती है। चूंकि ये सभी क्रियाएं महिलाओं की उम्र बढ़ने के कारण मेनोपॉज होने पर होती हैं इसलिए 50 या 52 की उम्र तक पहुंचने पर से*स करने की इच्छा घट जाती है।

चिकित्सा प्रक्रिया से महिलाओं की सेक्स इच्छा प्रभावित होती है

वास्तव में हमारी भावनाएं हमारे से*स करने की इच्छा और यौन संतुष्टि पर गहरा प्रभाव डालती हैं। जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है उनकी भावनाओं पर भी उम्र का असर पड़ता है। इसके साथ ही सर्जिकल प्रक्रिया भी महिलाओं के शरीर की भावनाओं को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के तौर पर उम्र के साथ अर्थात 40 की उम्र के बाद गर्भाशय में समस्या होने पर कुछ महिलाओं का गर्भाशय और अंडाशय सर्जिकल प्रक्रिया के जरिए निकाल दिया जाता है जिससे महिलाओं की सेक्स करने की क्षमता और हार्मोन्स परिवर्तित हो जाते है। जिसके कारण से*स करने की इच्छा घट जाती है।

स्वास्थ्य समस्याओं से कम होती है महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा 

आमतौर पर उम्र बढ़ने पर महिलाएं तरह तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगती हैं। एक बार शरीर में कोई बीमारी पकड़ लेती है तो ऐसी स्थिति में से*स करना काफी पीड़ादायक हो जाता है। चूंकि ये बीमारियां उम्र और जीवनशैली से जुड़ी होती हैं इसलिए अपने स्वास्थ्य में सुधार करके बढ़ती उम्र में भी से*स का आनंद प्राप्त किया जा सकता है।

वृद्धावस्था की धारणा से*स को प्रभावित करती है

आमतौर पर अधिक उम्र होने पर कुछ महिलाएं यह मान लेती हैं कि उनकी से*स करने की उम्र खत्म हो गयी है। बच्चों के बड़े हो जाने एवं अधिक से अधिक सामाजिक क्रियाओं में लिप्त होने के कारण महिलाएं से*स से अपना ध्यान भटका लेती हैं। चूंकि उम्र बढ़ने पर महिलाओं का शरीर अनाकर्षक भी हो जाता है और शरीर पर अधिक वसा भी जमने लगती है जिसके कारण वे सच में यह मान बैठती हैं कि इस उम्र में से*स करना ठीक नहीं है। जब एक बार यह धारणा मन में बैठ जाती है तो फिर से*स करने की इच्छा नहीं होती है जिसके कारण कुछ महिलाएं 40 और 50 साल के बाद कम से*स करती हैं।

असंयम के कारण संभोग की इच्छा घटती है

उम्र बढ़ने के साथ विशेषरुप से महिलाओं में मूत्राशय (bladder) पर नियंत्रण खत्म होता जाता है। जिसके कारण मूत्राशय से रिसाव (leaking) होने लगता है। आमतौर पर व्यायाम करते,  छींकते (sneezing), कोई वस्तु उठाने और कफ होने पर ब्लैडर से सबसे अधिक  रिसाव होता है। से*स के दौरान पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण आपका नियंत्रण खत्म हो जाता है जिसके कारण से*स काफी पीड़ादायक हो जाता है। चूंकि बढ़ती उम्र में ही यह समस्या होती है इसलिए महिलाएं सेक्स करना बंद कर देती हैं।

अर्थराइटिस संभोग की इच्छा घटाती है

बढ़ती उम्र में महिलाओं में गठिया होना एक बात बात है जिसके कारण जोड़ों में तेज (joint pain) दर्द होने लगता है और यौन क्रिया पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गठिया के कारण संभोग करने में काफी असहजता (uncomfortable) महसूस होती है। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी या फिर दवाओं की जरूरत पड़ती है। लेकिन दवाएं लेने के बाद भी काफी हद तक आपकी यौन क्रियाओं पर इसका असर पड़ता ही है जिसके कारण धीरे धीरे महिलाओं की संभोग करने की इच्छा समाप्त होने लगती है।

स्ट्रोक के कारण महिलाओं में नहीं होती से*स की इच्छा

अक्सर देखा जाता है कि अधिक उम्र की महिलाएं स्ट्रोक से सबसे अधिक ग्रसित होती हैं जिसके कारण योनि में उत्तेजना नहीं होती है। स्ट्रोक के कारण कुछ महिलाओं में लकवा की समस्या हो जाती है जिसके कारण वे से*स कर पाने में सक्षम (able) नहीं होती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को अलग अलग पोजीशन में से*स करना चाहिए जिससे वे बढ़ती उम्र में भी संभोग का आनंद उठा सकें।

Related Topics

Latest News