जानिए! क्या है से*स करने का सबसे बेहतर टाइम?

 
image

नई दिल्ली: आमतौर पर लोग इस बात को लेकर सवाल उठाते हैं कि से*स करने का सही समय क्या होना चाहिए? कुछ लोग दिन को सही मानते है तो कुछ लोग रात के वक्त को सही ठहराते है। लोग अमूमन यह कहते हैं कि रात के समय वो या उनका पार्टनर थकने के कारण से*स को एन्जॉय नहीं कर पाते? कुछ लोग सुबह के समय ना सिर्फ सेक्स करने की सलाह देते हैं बल्कि सुबह के समय को से*स करने का बेहतर टाइम भी मानते हैं।

जानकारों के मुताबिक से*स करने से पहले चाहत के साथ शरीर में एक स्वाभाविक ऊर्जा की भी जरूरत होती है। जाहिर सी बात है कि थका हुआ व्यक्ति चाहे वो स्त्री हो या पुरुष, से*स करने के बारे में नहीं सोचेगा ना ही उसके जेहन में चाहत पैदा होगी। यानी यह साफ है कि जब थकान हावी होती है शरीर पर तो ,से*स की चाहत का मन में होना एक असंभव सी बात है।

कुछ जानाकारों के मुताबिक रात के समय को भी से*स के लिए बेहतर माना जाता है जब आप सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो चुके होते हैं। लेकिन रात में थकावट के कारण भी यह मुश्किल होता है। खासकर ये पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए भी मुश्किल भरा होता है। आमतौर पर महिलाएं दिन में कामकाज करने के बाद फ्री होती है और इस दौरान उनके शरीर में ऊर्जा अच्छी खासी होती है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं दिन को से*स के लिए सही वक्त मानती है क्योंकि इस दौरान उनके शरीर में ऊर्जा के साथ चाहत भी होती है।  

सरवाइविंग मैरिज इन द 21st सेंचुरी' की सह-लेखक जेनी ट्रिप्लेट के मुताबिक से*स करने का बेस्ट टाइम दिन का समय होता है। जेनी के मुताबिक दिन के समय में महिलाएं बहुत एनर्जी महसूस करती हैं। ऐसे में दिन में से*स करना अच्छा रहता है।

कुछ जानकारों के मुताबिक प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर और हार्मोंस के कारण पुरूषों को से*स की इच्छा अधिकतर सुबह के समय और महिलाओं को दोपहर के समय होती है। लेकिन दुर्भाग्य से लोग अब से*स अपने शेड्यूल के हिसाब से करते हैं ना कि तब, जब उनके शरीर की मांग होती है। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के एक रिसर्च के मुताबिक पुरूष सुबह के वक्त से*स करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं जबकि इसके उलट महिलाओं का मिजाज रात में रोमांटिक ज्यादा होता है।

लेकिन कुछ जानकारों का ऐसा मानना है से*स करने के लिए सबसे सही टाइमिंग एकदम सवेरे होती है। दरअसल ऐसे जानकारों का यह तर्क है कि सुबह उठने के बाद शरीर में ऊर्जा के साथ ताजगी भी होती है और यही से*स का सबसे शानदार टाइम होता है। यानी तड़के से*स करना स्त्री और पुरुष दोनों को आनंद की अनुभूति कराता है। इसके पीछे तर्क यही दिया जाता है कि सोने के दौरान शरीर में जो ऊर्जा संग्रहित होती है , जो ताजगी आती है उससे से*स के लिए सुबह का वक्त सबसे मुफीद बन जाता है। लेकिन लब्बोलुवाब यही है कि से*स से पहले चाहत और शरीर में एक स्वाभाविक ऊर्जा का होना जरूरी है। रही बात समय की तो उसके लिए शेड्यूल, वक्त सहित कई बातें मायने रखती है और यह सबके लिए एक जैसा कतई नहीं हो सकता।

Related Topics

Latest News